मौलाना पति संग खूबसूरत सफर पर निकली हैं सान खान, फैंस कर रहे तारीफ, देखें वीडियो

मौलाना पति संग खूबसूरत सफर पर निकली हैं सान खान, फैंस कर रहे तारीफ, देखें वीडियो

मुंबई, 20 दिसंबर। बॉलीवुड की पूर्व एक्‍ट्रेस सना खान अपने मौलवी संग खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। बॉलीवुड को तो सना खान ने अलविदा कर दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर पूर्व एक्‍ट्रेस खूब एक्टिव हैं और उसके कारण जमकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि सना खान ने अपने मौलाना पति के संग इस बार काफी दिनों बाद वीडियो शेयर किया है। जिसमें सना खान अपने पति संग खूबसूरत सफर पर निकली हैं।

सना खान ने पिछले साल मौलाना से रचाई थी शादी

सना खान ने पिछले साल मौलाना से रचाई थी शादी

2020 में अचानक बॉलीवुड को अलविदा करने का ऐलान करने वाली सना खान ने इस्‍लाम का हवाला देकर एक्टिंग छोड़ी थी। जिसके कुछ महीने बाद सना खान ने गुजरात के रईस मौलाना से शादी रचा ली थी। कभी बिकनी में नजर आने वाली सना खान मौलवी से निकाह के बाद से हमेशा अब बुरके या हिजाब में ही पूरी तरह से ढकी हुई नजर आती हैं।

मौलाना पति संग खूबसूरत सफर पर निकली सना खान

मौलाना पति संग खूबसूरत सफर पर निकली सना खान

अनस सैय्यद से निकाह करने के बाद वो इससे पहले हनीमून एन्जॉय करती पति संग मालदीव बीच पर नजर आई थीं वहां पर पूल में भी सना खान हिजाब पहने हुई थी। वहीं अब सना खान ने मौलाना पति के संग प्‍लेन की तस्वीर शेयर की है। सना ने जहां पूरा सफेद रंग का हिजाब पहन रखा है वहीं उनके पति ने सफेद रंग की चादर ओढ़ रखी है और नीचे लुंगी पहनी हुई है।

सना ने लिखा क्या हसीं समा होगा, क्या हसी घड़ी होगी,

सना ने लिखा क्या हसीं समा होगा, क्या हसी घड़ी होगी,

सना खान ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा वो उमराह के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्‍होंने लिखा पति के साथ एक और खूबसूरत सफर पर निकल चुकी हूं। सना खान ने अपने फैंस से वादा किया है कि वो फूड और अपने खूबसूरत सफर की फोटो शेयर करती रहूंगी। सना खान ने लिखा-

उमराह, क्या हसीं समा होगा, क्या हसी घड़ी होगी, जब खाना ऐ खुदा मैं हमारी हजारी होगी, निकाह के बाद हमारी जिंदगी का खूबसूरत सफर।

 मौलाना पति आलीशान होटल में इस रूप में आए नजर

मौलाना पति आलीशान होटल में इस रूप में आए नजर

सना खान अपने पति के साथ मक्का में उमराह में पहुंच कर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सना खान मौलाना पति संग एक आलीशान होटल में एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में जहां सना ने सफेल हिजाब पहना हुआ है वहीं उनके ऊपर के बदन में एक सफेद चादर ओढ़े हुए हैं वहीं नीचे लुंगी और पैर में हवाई चप्‍पल में नजर आ रहे हैं और गंजे नजर आ रहे हैं। सैय्यद ने उमराह से पहले अपने बाल मुंडवा लिया है।

सना खान पति संग पहुंची मक्‍का तो वीडियो किया शेयर

इसके बाद सना खान ने मक्‍का की फोटो और वीडियो शेयर की। जहां सना खान खाकी रंग के बुर्के में नजर आ रही हैं। सना खान मक्‍का में पति संग नंगे पांव दर्शन करती नजर आ रही हैं। सना का मक्का में देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस जोड़े की तारीफ कर रहे हैं वहीं कई लोग विश कर रहे हैं कि जल्‍द ही उन्‍हें भी मक्‍का जाने की खुशी नसीब हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+