सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का म्यूजिक कैसा है? लिरिसिस्ट ने खुद बता दिया
Salman Khan Film Update: सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं। ये उनकी करियर की पहली फिल्म है, जिसमें वो आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं। सलमान फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। यहां पहले क्लाइमैक्स की शूटिंग होगी, फिर बाद में अगला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। फिल्म के सेट से हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है।

फिल्म के गाने समीर अंजान ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक हिमेश ने कंपोज किया है। ये जोड़ी सलमान की तेरे नाम के म्यूजिक में भी काम कर चुकी है। समीर ने बैटल ऑफ गलवान के म्यूजिक के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म का म्यूजिक कैसा है।
फ्राइडे टॉकीज नाम के चैनल से बात करते हुए समीर ने कहा, मैने हिमेश के साथ अभी सलमान की फिल्म की है। ये एक हिस्टोरिकल फिल्म है। बैटल ऑफ गलवान। फिल्म का म्यूजिक बहुत जबरदस्त बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लद्दाख में हो रही है। इसके बाद शूटिंग मुंबई में होगी। यहां फिल्म का थोड़ा हिस्सा ही शूट होगा।
बता दें, सलमान इस फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications