मजे-मजे में दुनिया का सबसे खतरनाक अजगर संभावना सेठ ने डाल लिया गले में, उसके बाद फिर हुआ कुछ ऐसा...
मजे-मजे में दुनिया का सबसे खतरनाक अजगर संभावना सेठ ने डाल लिया गले में, उसके बाद फिर हुआ कुछ ऐसा...
मुंबई, 29 जुलाई: भोजपुरी और टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस संभावना सेठ इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि वह आईवीएफ के जरिए मां बनने की कोशिश कर रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में संभावना सेठ ने बताया कि वह गठिया जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फिलहाल संभावना सेठ अपने पति अविनाश के साथ थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस वेकेशन के दौरान की वीडियो और तस्वीरें संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। संभवना सेठ का यूट्यूब चैनल 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' पर इस वेकेशन का डाला गया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संभावना अजगर को गले में लिपटे हुए दिख रही हैं।

सबसे बड़े पायथन को गले में डाल संभावना ने बनवाया वीडियो
अपने यूट्यूब चैनल 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' पर एक्ट्रेस ने थाईलैंड सीरीज का पांचवा एपिसोड शेयर किया है। इस वीडियो के आखिरी में संभावना दुनिया के सबसे बड़े पायथन (अजगर) को गले में ले रखा है। संभावना सेठ ने ये वीडियो शुक्रवार 29 जुलाई को शेयर किया है। वीडियो पर 2 लाख से अधिक व्यूज है। वीडियो में संभावना सेठ थाईलैंड से पटाया की अपनी जर्नी दिखाती हैं।

वॉटर पार्क में मिला अजगर
संभावना सेठ ने बताया कि पूरी जर्नी में उन्होंने अपने पति के साथ काफी एन्जॉय किया। संभवान ने बताया कि वह तैयार होकक वॉटर पार्क गए थे। जहां दोनों ने वॉटर एनिमल्स के अलावा पायथन (अजगर) से भी मुलाकात की। वीडियो में दिख रहा है कि संभावना सेठ गले में पायथन को लेकर वीडियो बनवा रही हैं।

जब संभावना के हाथ से छूट गई अजगर की गर्दन
अजगर के साथ संभावना के वीडियो में सबकुछ सही चल रहा होता है लेकिन इसी अचानक उनके हाथ से पायथन की गर्दन छूट जाती है। इसके बाद अजगर अचानक संभावना की हाथ की ओर बढ़ता है। इसका विशाल फन देखकर संभावन डर जाती हैं। इसी बीच पायथन का ट्रेनर आता है और संभावना सेठ से सांप को ले लेता है। इस वीडियो को संभावना के पति शूट कर रहे थे।

संभवना ने कहा, ये 1 फीसदी भी जहरीला नहीं है..
इंस्टाग्राम पर भी संभावना सेठ ने पायथन के साथ वीडियो शेयर की है। इसके साथ संभावना ने कैप्शन लिखा है, ''यकीन मानिए यह हमारे कुछ दोस्तों के रूप में मौजूद सांपों की तुलना में 1% भी जहरीला नहीं है।'' हालांकि गेल में पायथन को लेकर संभावना सेठ बिल्कुल भी डरी हुई नहीं दिखाई दे रही थीं।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं संभावना सेठ
'बिग बॉस सीजन 2' का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' में बताया था कि वह गठिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। संभावना ने बताया कि वह सालों पहले रूमेटोइड गठिया से पीड़ित थीं लेकिन अब यह फिर से वापस आ गया है। संभावना ने कहा कि यह सब उसके असफल आईवीएफ साईकल और उन दवाओं के कारण है जो उसे इन दिनों लगाई गई हैं।

IVF के साइड इफेक्ट के बारे में संभावना ने की बात
संभावना ने बताया कि उनका गठिया रोग फिर से वापस आ गया है। उन्होंने कहा कि ये सारी समस्याएं उसके आईवीएफ उपचार के बाद शुरू हुई हैं। संभावना ने साझा किया कि उनके हाथ और पैर बहुत टाइट हो गए हैं, उनमें खिंचाव, सख्तपन महसूस होता है। और अगर वह लंबे समय तक ठंड में बैठी रहती हैं , नहीं तो दर्द या सूजन शुरू हो जाती है। संभावना ने कहा कि उनके ऊपर आईवीएफ के बहुत साइड इफेक्ट्स हुए हैं। उसने कहा, "कभी-कभी मैं बहुत निराश हो जाती हूं कि मेरे साथ क्या हो रहा है। एक चीज से निकलती है, दूसरी चीज आ जाती है, दूसरी चीज ठीक नहीं होती, तीसरी चीज आ जाती है। मुझे अविनाश के लिए बुरा लगता है। उसे इतना भुगतना पड़ रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications