संभावना सेठ ने फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग पर पति के साथ किया डांस, देखें वीडियो

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में अपनी बोल्डनेस और खूबसूरत अदाओं से लोगों को दिवाना बनाने वालीं संभावना सेठ इन दिनों अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्म पुष्पा द राइज ने पूरे देश में धमाल मचा दिया है। वहीं इस फिल्म के आइटम सॉन्ग ने भी लोगों को दीवाना बना रखा है। इस आइटम सॉन्ग में अभिनेत्री सामंथा ने बेहद ही खूबसूरत डांस किया है। वहीं अब संभावना सेठ ने इस गाने पर अपने पति के साथ डांस किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

संभावना सेठ के इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा

संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ इस वीडियो में नजर आ रही हैं। संभवाना इस वीडियो में बहुत ही खूबसूरत और हॉट डांस स्टेप कर रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री से बनीं डांस क्वीन

भोजपुरी इंडस्ट्री से बनीं डांस क्वीन

भोजपुरी इंडस्ट्री में संभावना सेठ आइटम डांस के लिए खूब फेमस रहीं। संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से लोगों को दीवाना बनाया।

शादी के बाद इंडस्ट्री को कहा अलविदा

शादी के बाद इंडस्ट्री को कहा अलविदा

एक वक्त पर भोजपुरी के डांस नंबरों में केवल संभावना सेठ ही नजर आती रहीं। लेकिन साल 2016 में शादी के बाद संभावना ने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अब वह यूट्यूबर बन गई हैं और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पुलिस के साथ हुई थी बहस

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पुलिस के साथ हुई थी बहस

बता दें कि पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ अपने दोस्त सिद्धार्थ को आखिरी विदाई देने पहुंची थी। जहां श्मशान के गेट के पास अविनाश द्विवेदी और पुलिस के बीच तीखी तकरार भी हो गई थी। वीडियो में दिखा था कि अविनाश द्विवेदी और संभावना मुंबई पुलिस के साथ बहस करते नजर आ रहे थे। संभावना सेठ का आरोप था कि मुंबई पुलिस के जवान ने उनके पति अविनाश द्विवेदी पर हाथ उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+