सामंथा रुथ प्रभु ने एक्स पति नागा चैतन्य के नाम का टैटू करवाया रिमूव, किया ये बड़ा खुलासा
Samantha Ruth Prabhu Tattoo: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपीन पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले कुछ समय से अपने काम से ब्रेक ले रखा है। दरअसल वह अपने ऑटो इम्यून डिजीज मायोसिटिस का इलाज करवाने के लिए अमेरिका में मौजूद हैं। इसी बीच खबर आ रही थी कि सामंथा ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य से फिर से पैच अप कर लिया है लेकिन अब सामंथा ने खुद इस बात से इनकार किया है और लोगों को इसका सबूत भी दिया है।
एक्स पति के साथ नहीं हो रहा सामंथा का पैचअप
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2021 में साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों का तलाक भी हो चुका है। इसी बीच सामंथा और नागा के पैचअप की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब इस अफवाह पर सामंथा ने विराम लगा दिया है। यहां तक कि सामंथा ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य के नाम का टैटू भी रिमूव करवा दिया है।

पति नागा चैतन्य के नाम का बनवाया था टैटू
जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी पसलियों पर अपने एक्स पति नागा चैतन्य के निकनेम चैय का टैटू बनवा रखआ था। ये टैटू तब बनवाया गया था जब दोनों ने शादी की थी। सामंथा ने चैतन्य को डेडिकेट करते हुए दो और टैटू बनवाए थे। ये सभी टैटू अप्रैल 2023 तक सामंथा की बॉडी पर नजर आ रहे थे। हालांकि अब नई फोटोज में टैटू नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई पैचअप नहीं हो रहा है।
सामंथा ने टैटू करवाया रिमूव
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिंक कलर की साड़ी में सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज में सामंथा की रिब्स साफ दिखाई दे रहे हैं जिस पर बना टैटू नजर नहीं आ रहा है।
साल 2017 में सामंथा ने की थी शादी
बीते साल सामंथा ने एक लाइव सेशन के दौरान कहा था कि उन्हें टैटू बनवाने पर पछतावा है। सामंथा ने खुद लोगों से कहा था कि मेरी एक सलाह है कि कभी भी अपनी बॉडी पर कोई टैटू न बनवाएं। टैटू बनवाना बिल्कुल सही नहीं है। जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में गोवा में शादी की थी। वहीं साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications