पलानी मुरुगन पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु, चढ़ीं मंदिर की 600 सीढ़ियां और हर कदम पर जलाया कपूर, आखिर क्यों

Samantha Ruth Prabhu: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरो में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु ने खूबसूरत सलवार कमीज पहन रखी थी और वह काफी मग्न होकर मंदिर में पूजा कर रही थीं।

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन को लेकर फिलहाल काफी बिजी चल रही हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत ठीक नहीं थी। वह एक रेयर ऑटो इम्यून डिजीज से पीड़ित हो गई थीं जिसके इलाज के लिए वह काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर साउथ कोरिया पहुंची थीं। फिलहाल वह भारत लौट आई हैं और वापिस आते ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी हो गई हैं। हाल ही में वह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पलानी मुरुगन मंदिर पहुंची थीं। सामंथा ने मंदिर की 600 सीढ़ियां चढ़ीं और हर कदम पर कपूर भी जलाया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सिंपल सलवार सूट में मंदिर पहुंचीं सामंथा

सिंपल सलवार सूट में मंदिर पहुंचीं सामंथा

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु काफी सिंपल नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरो में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु ने खूबसूरत सलवार कमीज पहन रखी थी और वह काफी मग्न होकर पूजा कर रही थीं। आपको बता दें कि फिल्म 'जानू' के निर्देशक सी प्रेम कुमार भी मंदिर के दर्शन के दौरान उनके साथ मौजूद थे। सामंथा की इन फोटोज और वीडियोज की लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं।

सामंथा ने चढ़ीं मंदिर की 600 सीढ़ियां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा को मायोसिटिस नाम की एक रेयर बीमारी है जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। ऐसे में सामंथा ने अपने बचाव में हर समय अपना मास्क लगा रखा था। वह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर पहुंची थीं। सामंथा ने मंदिर की 600 सीढ़ियां चढ़ीं और हर कदम पर कपूर भी जलाया। इस समय उनकी पूरी टीम उनके साथ थी।

घर में चल रहा है सामंथा का इलाज

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दोस्तों राहुल रवींद्र और नंदू रेड्डी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह घर पर मायोसिटिस के इलाज से गुजर रही हैं। इस तस्वीर में नंदू रेड्डी और राहुल काफी कुछ नजर आ रहे थे और उनके बैकग्राउंड में अवॉर्डंस से भरी एक शेल्फ भी दिखाई दे रही थी। इस इंस्टा स्टोरी को पोस्ट करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा था- मंथली आईवीआईजी पार्टी !! न्यू नॉर्मल।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'शाकुंतलम'

सामंथा रुथ प्रभु अब जल्द ही पौराणिक ड्रामा फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। सामंथा के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुनशेखर इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर दोनों हैं। ये फिल्म आगामी 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को साल 2022 में ही रिलीज किया जाना था लेकिन सामंथा की तबीयत को देखते हुए इसे 2023 में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

कालिदास के नाटक पर बनी 'शाकुंतलम'

कालिदास के नाटक पर बनी 'शाकुंतलम'

कालिदास के लोकप्रिय नाटक पर आधारित सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' में शकुंतला और देव मोहन के प्यार की कहानी दिखआई गई है। आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस फिल्म में राजकुमार भरत की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में मोहन बाबू, जिशु सेनगुप्ता, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नगल्ला भी नजर आएंगी। सामंथा ने इस फिल्म की शूटिंग कोविड महामारी के बीच में भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+