'मैं आग से गुजरी हूं' तीन साल बाद सामंथा रुथ प्रभु का तलाक पर छलका दर्द, मायोसिटिस से जूझ रही एक्ट्रेस
Samantha Ruth Prabhu On Divorce: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में उन्होंने नागा चैतन्य से हुए तलाक पर खुलकर बात की।
सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक ले लिया। एक्ट्रेस ने फैंस को जानकारी दी थी कि वह मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्होंने नागा चैतन्य से हुए तलाक पर काफी कुछ कहा।

एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने कहा कि, "हम सभी लोग चाहते हैं कि हम अपनी लाइफ में कुछ चीजों को बदल सकें और मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि क्या मुझे उन चीजों से गुजरने की जरूरत थी। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मेरे पास इसके लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था।"
सामंथा ने आगे कहा कि, "मैंने कुछ समय पहले अपने दोस्तों के साथ इस बारे में बात कर रही थी और मैंने हमेशा सोचा कि मैं नहीं चाहती कि पिछले तीन साल ऐसे ही हों। लेकिन अब मुझे लगता है कि आपको जीवन में आने वाली हर चुनौती से निपटना होगा और जब तक आप इससे बाहर निकलते हैं, तब तक आप जीत चुके होते हैं। इन चुनौतियों से निपटने के बाद मैं सोचती हूं कि पहले से कई ज्यादा मजबूत हुई हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं यहां तक पहुंचने के लिए आग से गुजरी हूं।"
बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद साल 2017 में सामंथा और नागा की शादी हुई। लेकिन महज 4 साल में ही कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2021 में सामंथा और नागा का तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications