नागा चैतन्य से तलाक के 3 साल बाद अब मां बनना चाहती हैं सामंथा रुथ प्रभु, सरेआम कही ऐसी बात
Samantha Ruth Prabhu On Motherhood: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से काम से ब्रेक लेकर अपना इलाज करवा रही हैं। खबर है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं जिसके चलते वह लंबे समय तक अमेरिका में मौजूद थीं।
सामंथा रुथ प्रभु की नई वेब सीरीज
वहीं हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु की स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी 'ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज में सामंथा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। लोगों को ये वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है।

तलाक के 3 साल बाद मां बनना चाहती हैं सामंथा
इस शो में सामंथा रुथ प्रभु की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं एक्ट्रेस भी अमेरिका से भारत वापस लौट आई हैं और अपनी इस सीरीज के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। वहीं एक हालिया इंटरव्यू में सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ तलाक के 3 साल बाद मां बनने के इच्छा जाहिर करते हुए कई खुलासे किए हैं।
सामंथा ने कहा- मां बनना मेरा सपना है
टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सामंथा रुथ प्रभु ने बताया है कि वह अब मां बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा- मुझे उम्र की परवाह नहीं है। मुझे नहीं लगता कि बहुत देर हो चुकी है। मेरे पास अभी भी मां बनने के सपने हैं और हां, यकीनन मैं मां बनना पसंद करूंगी, मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी।
'मां बनना एक खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है'
सामंथा ने आगे कहा- मां बनना एक खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है। मैं इसका इंतजार कर रही हूं। लोग अक्सर उम्र को लेकर परेशान हो जाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जीवन में ऐसा कोई समय नहीं आता जब आप मां नहीं बन सकतीं। मां बनना एक सुपरपावर है।
सामंथा उम्र को लेकर नहीं है परेशान
आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु अपनी लेटेस्ट वेब रिलीज सीरीज में मां का ही किरदार निभा रही हैं। सामंथा ने अपनी सीरीज में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे मैं अपनी ही बेटी के साथ बातचीत कर रही थी। वो चाइल्ड आर्टिस्ट बहुत अच्छी है। उसने इतनी कम उम्र में बहुत अच्छी एक्टिंग की है।
साल 2021 में हुआ था सामंथा का तलाक
सामंथा रुथ प्रभु के मां बनने की इच्छा वाला बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस शायद अब लाइफ में आगे बढ़ने का सोच रही हैं। जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु की शादी साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी हालांकि साल 2021 में सामंथा और नागा ने तलाक ले लिया था।
सामंथा के एक्स पति ने कर ली सगाई
वहीं अब सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर चुके हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा अपनी बीमारी का इलाज करवाने के बाद अब रिकवर कर रही हैं। जल्द ही वह 'रक्त ब्रह्मांड' और 'मां इंति बंगाराम' जैसी साउथ की फिल्मों में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications