सामंथा ने ये कैसी शादी कर ली? क्या होता है 'भूत शुद्धि विवाह'? जानें क्या है माजरा?
Samantha Ruth Prabhu Marriage: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 1 दिसंबर 2025 को सामंथा रुथ प्रभु ने फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से शादी कर ली है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की ये शादी किसी पारंपरिक तरीके से नहीं बल्कि योगिक परंपरा के अनुसार 'भूत शुद्धि विवाह' (Bhuta Shuddhi Vivaha) रीति से हुई है।

सामंथा ने ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवि मंदिर में की शादी
जानकारी के अनुसार इस 'भूत शुद्धि विवाह' का सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवि मंदिर में आयोजन किया गया था। इस खबर ने सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तहलका मचा दिया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
क्या होता है 'भूत शुद्धि विवाह'?
-ये एक प्राचीन योगिक रस्म है जो ईशा फाउंडेशन द्वारा प्रचारित की जाती है। इसमें दंपति के अंदर के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की शुद्धि की जाती है।
-इसका मकसद पार्टनर्स के बीच गहरा आध्यात्मिक बंधन बनाना है जो विचारों, भावनाओं या शारीरिक आकर्षण से परे हो। ये विवाह समृद्धि, सद्भाव और आध्यात्मिक संतुलन के लिए देवी की कृपा मांगता है।
-ये सामान्य हिंदू विवाह से अलग है । यहां कोई भोज, जश्न या डांस नहीं होता बल्कि एकांतिक और ध्यान-केंद्रित समारोह होता है। ईशा सेंटर में इसे बुक करने के लिए [email protected] पर पहले से ईमेल करना पड़ता है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी का पूरा किस्सा
-सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी आज यानी 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) को कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवि देवी मंदिर में हुई है। ये एक बेहद निजी समारोह था जिसमें सिर्फ 30 लोग शामिल हुए थे जिनमें करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स मौजूद थे।
-इस खास मौके पर सामंथा रुथ प्रभु ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जबकि राज निदिमोरू सफेद और सैंडल कलर की शेरवानी में नजर आ रहे थे। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। हालांकि उन्होंने कैप्शन में सिर्फ "01.12.2025" लिखा है। फोटोज में दोनों मुस्कुराते हुए मंदिर के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ था सामंथा और राज का अफेयर?
-सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम किया था। वहीं साल 2024 से दोनों के लिंक-अप की खबरें उड़ने लगी थीं।
-आपको बता दें कि राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामली डे (Shhyamali De) के एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने आग में घी डाला था, जिसके बाद दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गई थीं।
सामंथा रुथ प्रभु की शादी क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
-सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2021 में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक के बाद कहा था कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी। उनके पुराने एंगेजमेंट रिंग को नेकलेस में बदलने की बात भी सुर्खियां में छा गई थी। अब अचानक ही उनकी दूसरी शादी ने फैंस को चौंका दिया है।
-कुछ फैंस जहां सामंथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी से खुश हैं तो वहीं कुछ लोग हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर #SamRaj ट्रेंड कर रहा है। वहीं राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ के क्रिप्टिक पोस्ट ने थोड़ी कंट्रोवर्सी भी पैदा की है लेकिन इस पर नए कपल ने कुछ नहीं कहा है।
-सामंथा की दूसरी शादी की बात सामने आने के बाद से उनकी और उनके पति की कुल संपत्ति और कमाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
-ये शादी सामंथा रुथ प्रभु के लिए नया अध्याय है जो उनकी आध्यात्मिक जर्नी को दर्शाती है। ईशा सेंटर से जुड़ाव के चलते ये रस्म उनके लिए परफेक्ट थी। एक्ट्रेस इस विवाद से काफी खुश नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications