सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, परेशान हो गई हैं एक्ट्रेस और फिर.....

Samantha Ruth Prabhu Cheated: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी के इलाज के चलते अपने काम से एक साल का लंबा ब्रेक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा अक्टूबर 2022 में एक ऑटोइम्यून डिजीज मायोसिटिस से पीड़ित हो गई थीं जिसके बाद उन्होंने इसके इलाज के लिए कई नई जगहों का रुख किया था। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट अमेरिका में चल रहा है। इसी बीच खबर है कि सामंथा के मैनेजर ने उन्हें धोखा दिया है जिससे वह काफी परेशान हो गई हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने दिया धोखा
कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने मीडिया को बताया था कि एक्ट्रेस अपने काम से एक साल का ब्रेक लेंगी। इसके बाद से सामंथा अपनी छुट्टियों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब खबर मिली है कि सामंथा के मैनेजर ने ही उन्हें धोखा दे दिया है। मैनेजर के कारण सामंथा रुथ प्रभु को 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Samantha Ruth Prabhu

लंबे समय से सामंथा के साथ था मैनेजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' के प्रमोशनल इवेंट के लिए हैदराबाद गई थीं। इसके बाद ही उन्हें आर्थिक नुकसान से झटका लगा था। लंबे समय से सामंथा का साथ देने वाले मैनेजर की इस तरह की गड़बड़ी ने एक्ट्रेस को काफी परेशान कर दिया है। खबर है कि सामंथा की अपने मैनेजर के साथ लंबी बहस भी हुई थी। फिलहाल सामंथा अपने लिए एक भरोसेमंद मैनेजर की तलाश कर रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की गंभीर बीमारी
गत 29 अक्टूबर 2022 को सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया था उन्हें मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून डिजीज हो गया है। उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें इलाज कराते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे नोट के जरिए अपनी दर्दनाक हालत भी लोगों को बताई थी। इस बीमारी के चलते सामंथा को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा को जागरूकता बढ़ाने के लिए मायोसिटिस इंडिया फाउंडेशन के एंबेसेडर के रूप में चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+