नागा चैतन्य की हो गई सगाई, सामंथा रुथ प्रभु को इस शख्स ने किया शादी के प्रपोज, वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन

Samantha Ruth Prabhu Marriage Proposal: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने जब से एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की है तो लोग कपल को जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच सामंथा को एक शख्स ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

नागा चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा के फैंस उनके लिए काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस बीच एक फैन ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद जो सामंथा ने जवाब दिया वो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Samantha Ruth prabhu

दरअसल, एक्ट्रेस के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ उन्हें प्रपोज किया है। 'मुकेश चिंता' का फैन कहता है कि, 'मैं सामंथा के पास जा रहा हूं, उन्हें ये बताने कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगा।' इसके बाद वह सामंथा के घर पहुंचकर उन्हें ढूंढने के लिए जिम जाता है। जहां वह खुलकर एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करता है साथ ही ये भी कहता है कि उसे अभी 2 साल का वक्त चाहिए।

वीडियो में फैन आगे कहता है कि, 'अगर आप चाहें तो मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं।' इसके बाद वह एक्ट्रेस के आगे घुटनो पर बैठ जाता है। वहीं सामंथा ने भी फैन को मजेदार रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- 'बैकग्राउंड में नजर आ रहे जिम ने मुझे लगभग कन्विंस कर लिया था।' सामंथा के इस कमेंट से फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

बता दें कि, लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी हुई थी। लेकिन 4 साल बाद ही कपल का तलाक हो गया। जिसकी वजह से सामंथा काफी टूट गई थीं। उनको काफी सारे हेल्थ इशूज शुरू हो गए थे। वहीं अब तलाक के कुछ महीने बाद ही नागा शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे थे। अब कपल ने 8 अगस्त को सगाई कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+