सामंथा और बेटे नागा के तलाक के बवाल पर ससुर को आया गुस्सा, NTR के बाद बुरी तरह से भड़क उठे नागार्जुन

नागार्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक के इतना वक्त गुजर गया है। नागा की जिंदगी में शोभिता धुलिपाला की भी एंट्री हो चुकी है मगर फिर भी दोनों अकसर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में नागा और सामंथा एक बार फिर तब सुर्खियों में आए, जब तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये। जिसके बाद जूनियर एनटीआर बुरी तरह भड़के। अब ये सब देखने के बाद नागा के पिता नागार्जुन का भी गसस्सा फूट पड़ा है।

नागार्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक के इतना वक्त गुजर गया है। नागा की जिंदगी में शोभिता धुलिपाला की भी एंट्री हो चुकी है मगर फिर भी दोनों अकसर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में नागा और सामंथा एक बार फिर तब सुर्खियों में आए, जब तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये। जिसके बाद जूनियर एनटीआर बुरी तरह भड़के। अब ये सब देखने के बाद नागा के पिता नागार्जुन का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

samntha

दरअसल, तेलंगाना के पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे केटी राम राव को सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक की वजह बताया गया है। तेलंगाना सरकार के मंत्री कोंडा सुरेखा ने बताया कि केटीआर की वजह से ही कई एक्ट्रेस तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देती हैं और शादी जल्दी कर लेती हैं।

अब इस बयान को लेकर बवाल मचता नजर आ रहा है। जूनियर एनटीआर ने हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैत्नय के तलाक के पीछे केटी रामा राव के आने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मंत्री के बयान पर गुस्सा जताते हुए कहा कि कोंडा सुरेखा गरू, व्यक्तिगत जीवन को राजनीति में घसीटना एक नया और निचला स्तर है।

जूनियर एनटीआर ने आगे कहा कि सार्वजनिक हस्तियों, खासतौर से जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को प्राइवेसी की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना चाहिए। बेबुनियाद बयानों को लापरवाही से इधर-उधर देना निराशा की बात है। जब दूसरे लोग हम पर ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम बिल्कुल भी चुप नहीं बैठेंगे। हमें इससे ऊपर उठकर एक दूसरे की सीमाओं का सम्मान बनाए रखना चाहिए।

वहीं सामंथा और नागा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर सामंथा के एक्स ससुर को भी गुस्सा आया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं माननीय मंत्री श्रीमती कोंडा सुरेखा की टिप्पणियों की कड़ी निंदी करता हूं। राजनीति से दूर रहने वाले फिल्मी सितारों के जीवन का उपयोग अपने विरोधियों की आलोचना करने के लिए न करें। कृपया अन्य लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करें। एक जि्ममेदार पद पर बैछी महिला के तौर पर हमारे परिवार के खिलाफ आपकी टिप्पणियां और आपके आरोप पूरी तरह से अप्रासंगिक और झूठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+