सुपरस्टार समंथा ने सोशल मीडिया से हटाया सरनेम, पति नागा चैतन्य से तलाक की रिपोर्ट पर दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 30 अगस्त। दक्षिण भारत की सुपरस्टार समंथा अक्किनेनी हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सीरीज फैमिली मैन-2 में नजर आई थीं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ उनके किरदार की भी काफी तारीफ हुई थी। फैमिली मैन में समंथा ने राजी का किरदार निभाया था। इस सीरीज में समंथा ने काफी तारीफ बटोरी और चर्चा में रहीं। इसके बाद एक बार फिर से समंथा एक्टिंग से अलग दूसरी वजह से चर्चा में हैं।

Recommended Video

    Samantha Akkineni और Naga Chaitanya के Divorce की खबरें, Actress ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर बदला नाम

    सोशल मीडिया पर बदला नाम

    समंथा अक्किनेनी की शादी नागा चैतन्य से हुई है जोकि साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। समंथा और नागा को इंडस्ट्री के हॉट कपल में से एक माना जाता है। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते में कुछ दरार की खबर सामने आई है। दरअसल समंथा ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में नाम से आगे अक्किनेनी को हटा लिया है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि समंथा और नागा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले हैं।

    दोनों के बीच रिश्तों को लेकर उठ रहे सवाल

    दोनों के बीच रिश्तों को लेकर उठ रहे सवाल

    समंथा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जब अपना नाम बदला और सरनेम अक्किनेनी को हटा लिया तो उनके फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि समंथा नागा से अलग हो रही हैं दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों तलाक ले सकते हैं। यही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई जिसमे दावा किया गया है कि समंथा फिलहाल नागा के साथ नहीं रह रही हैं और दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन से अलग होने जा रहे हैं।

     फैंस की अलग-अलग थ्योरी

    फैंस की अलग-अलग थ्योरी

    बात यहीं नहीं खत्म होती है, समंथा के कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि समंथा ने अपना नाम एक प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए बदला है। उनकी आने वाली फिल्म शाकुंतलम जोकि एक पौराणिक महाकाव्य प्रेम कहानी है।इस फिल्म के डायरेक्टर, लेखक गुणशेखर हैं और समंथा इस फिल्म में तीन किरदार में नजर आएंगी। लेकिन इन तमाम अफवाहों के बीच समंथा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तमाम सवालों के जवाब दिए हैं।

    खबरों पर क्या कहना है समंथा का?

    खबरों पर क्या कहना है समंथा का?

    समंथा से जब इंटरव्यू के दौरान इन अफवाह और कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं इसपर तभी जवाब दूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे जवाब देना चाहिए। इससे पहले जब फैमिली मैन-2 में समंथा ने विवादित राजी का किरदार निभाया था तो उस वक्त भी उनकी आलोचना हुई थी और लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन समंथा ने कहा कि ट्रोल्स और विवादों से मुझपर कोई असर नहीं पड़ता है।

    नागा भी बना रहे हैं दूरी

    नागा भी बना रहे हैं दूरी

    लेकिन ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट की मानें तो नागा चैतन्य खुद भी समंथा से दूरी बनाए हुए हैं और वह इस पूरे रिलेशनशिप के विवाद पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यहां तक कि वह प्रोड्यूसर के फोन का जवाब तक नहीं दे रह हैं। पारिवारिक दिक्कतों का हवाला देते हुए नागा चैतन्य फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं।

    2017 में नागा-समंथा की हुई थी सगाई

    2017 में नागा-समंथा की हुई थी सगाई

    समंथा और नागा चैतन्य की प्रेम कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत 2010 में तेलुगू फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों रोमांटिक फिल्म ये माया चेसवे की शूटिंग कर रहे थे और उसके बाद से दोनों साथ हैं। दोनों ने एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद में जनवरी 2017 में सगाई कर ली। समंथा और नागा ने हिंदू और क्रिश्चियन रिवाज से अक्टूर 2017 में शादी की थी।

     लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे नागा

    लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे नागा

    बता दें कि नागा चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य की आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म का नाम वेंकी मामा था। जल्द ही वह बॉलीवुड में अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य नजर आएंगे। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+