बड़े पर्दे पर शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे सलमान, 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वेल का भी किया खुलासा
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान 56 साल के हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने परिवार के साथ अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वैसे इससे पहले उनको सांप ने कांट लिया था, लेकिन वो एक दिन पहले ठीक होकर वापस फार्महाउस लौट आए थे। जन्मदिन वाली रात सलमान ने फार्महाउस से बाहर आकर मीडिया से बात की और अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।

टाइगर 3 पर कर रहे काम
सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान काफी हिट गई थी। जिसके बाद से उनके फैन्स इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। सलमान के मुताबिक उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है, जिसका नाम 'पवनपुत्र भाईजान' होगा। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल होगी। सलमान के मुताबिक वो 'टाइगर 3' पर काम कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख की पठान उससे पहले रिलीज हो जाएगी। इसमें उनका भी किरदार है।

राजामौली के साथ कर रहे काम?
वहीं कुछ दिन से ये अफवाह उड़ रही सलमान खान बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस पर सलमान ने कहा कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा होता है तो ये बहुत अच्छा होगा क्योंकि वो बेहद अच्छे निर्देशक हैं। मैं निश्चित रूप से उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ काम कर रहा हूं। उन्होंने बजरंगी भाईजान की स्क्रिप्ट लिखी थी और अब वो इसका सीक्वल भी लिख रहे हैं, जिसका नाम 'पवनपुत्र भाईजान' है।

'कभी ईद कभी दिवाली' पर कर रहे काम
सलमान के मुताबिक उनका पूरा फोकस टाइगर 3 पर है। एक बार जब वो खत्म हो जाएगी तो वो 2006 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल पर काम करेंगे। उस दौरान फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली ने एक्टिंग की थी। इसके अलावा उनकी एक फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' पर भी काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications