बंद हो गई Salman Khan की भयंकर एक्शन वाली फिल्म 'गंगा राम', भाईजान ने सुनी फैंस की बात!
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया था। फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। सिकंदर को सलमान खान के फैंस ने भी पसंद नहीं किया था। इसके बाद खबरें आने लगीं कि सलमान एक एक्शन फिल्म में काम करने वाले हैं। इसमें उनके साथ संजय दत्त भी होंगे। इसका नाम गंगा राम बताया गया। इसमें सलमान गंगा का रोल और संजय राम का रोल करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म जुलाई 2025 से फ्लोर पर जाएगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई है। किन वजहों से फिल्म बंद हुई है, रिपोर्ट में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया, फैंस को गंगा राम के बारे में पता चला तो वो नाराज गए। सलमान की सिकंदर रिलीज हुई थी, तभी ये खबर आई थी। फिर सिकंदर फ्लॉप हो गई। सलमान के फैंस को ये लग रहा था कि गंगा राम भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी। जिससे सलमान के स्टारडम को काफी नुकसान हो जाएगा। यही वजह कि उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। सिकंदर फ्लॉप हुई इसके बाद सलमान खान अपने कुछ फैंस से मिले थे। उन्हें गंगा राम को लेकर प्रतिक्रिया भी मिली। तब सलमान ने उन्हें भरोसा भी दिलाया था। इसीलिए अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिया।
फिलहाल सलमान कबीर खान, अली अब्बास ज़फर, सूरज बड़जात्या जैसे फिल्ममेकर्स की स्क्रिप्ट्स देख रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि सलमान अपूर्व लखिया की फिल्म पर काम कर सकते हैं।बता दें, बीते दिनों द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है। इंडिया और चाइना के बीच जो घटना हुई थी उसे बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। 2020 के जून महीने में दोनों देशों के झड़प हुई थी। 200 भारतीय सैनिकों ने चीन के 1200 सैनिकों को भगाया था। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के 45 सैनिक मारे गए थे। इस झड़प के दौरान दोनों के देशों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर 45 साल में पहली बार फायरिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications