bigg boss 18: वीकेंड का वार में हुई सलमान खान की वापसी, अविनाश और दिग्विजय की लगाएंगे क्लास!

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुए 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है। शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। ऐसा लग रहा है कि शो को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। पिछली बार सलमान वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते हुए नहीं दिखाई दिए।

उनकी जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आए। दरअसल, सलमान हैदराबाद में हैं और अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी थे। यहां सलमान सिकंदर के क्लामैक्स सीन शूट कर रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने हैदराबाद के फलकनुमा पैसेल फिल्म के दो गाने भी शूट किए। जहां उनके साथ रश्मिका भी थी।

Salman Khan will host this week bigg boss 18 Weekend Ka Vaar

सेट पर पहुंचे सलमान
रिपोर्ट्स की माने तो अब सलमान बिग बॉस 18 में लौट रहे हैं। 16 नवंबर वाला वीकेंड का वार सलमान ही शूट करेंगे। इसके लिए वो सेट पर भी पहुंचे हैं। साथ ही कुछ अपडेट्स आईं कि उन्होंने कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा को सपोर्ट किया है। साथ ही कहा है कि तुम दिल से खेल रहे हो। अच्छा है और उसी की सुनो। लेकिन अब दर्शक इसलिए एक्साइटेड हैं कि घरवालों की क्लास लगेगी। देखना ये भी है अविनाश और दिग्विजय को सलमान धक्का-मुक्की करने के लिए कुछ कहते हैं या नहीं।

विवियन को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला
बता दें, 40वें एपिसोड में विवयन डीसेना को बिग बॉस 13 के विनर और दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला याद आए। विवियन ने एलिस कौशिक के सामने इस बात का इजहार किया। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उन्हें सब 'लाड़ला-लाड़ला' क्यों कहते हैं। दरअसल, टाइम गॉड टास्क के बाद एलिस विवियन के पास आईं और पूछा कि मैं गेम में कहां पीछे हूं। क्या है ऐसा जिससे में नहीं दिख पाती और अभी तक मैं शो में कैसा कर रही हूं? इसके जवाब में विवियन ने कहा, तुम थोड़ा इमोशनल हो जाती हो। जिस वजह से हल्की पड़ने लगती हो। मैंने अविनाश से सीखा है कि इमोशनल होकर कोई भी डिसीजन नहीं लेने हैं। मैं भी इमोशनल हो जाता था। ये जो सब लाड़ला लाड़ला कहते हैं वो क्यों कहते हैं। मैं इकलौता ऐसा एक्टर हूं...नहीं हम दो एक्टर हैं एक मैं और दूसरा अब इस दुनिया में नहीं है (इस बीच विवियन थोड़ा इमोशनल भी दिखे), जो चैनल को गलत और सही सामने बोलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+