Bigg Boss 17: सलमान खान ने एक एपिसोड के लिए चार्ज की मोटी फीस, एक हफ्ते के मिलेंगे इतने करोड़
Salman Khan Bigg Boss 17 Fees: सबका फेवरेट रियलिटी शो बिग-बॉस का 17 सीजन ऑन एयर होने वाला है। इस बार कई टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नजर आएंगे। हालांकि अभी तक सभी कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन किसी भी सीजन के शुरू होने से पहले सलमान खान की फीस की सबसे ज्यादा चर्चा होती है।
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान हर सीजन में अपनी फीस और बढ़वाते हैं। भले ही एक्टर हफ्ते में दो ही दिन शो होस्ट करते हैं लेकिन इसके लिए वह मोटी फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान खान बिग-बॉस सीजन 17 में एक हफ्ते के लिए 12 करोड़ फीस चार्ज कर रहे हैं। यानि की 2 दिन के हिसाब से एक्टर के एक एपिसोड के 6 करोड़ वसूलेंगे।

वैसे तो बिग-बॉस का हर सीजन 4 महीने तक चलता है। ऐसे में अगर सलमान खान की सलमान खान की हर हफ्ते की फीस का हिसाब लगाएं तो इस पूरे सीजन के एक्टर 200 करोड़ रुपये वसूलेंगे। हालांकि सलमान खान की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह हर सीजन में कितनी फीस लेते है इसको लेकर वह बातचीत नहीं करते हैं।
बिग-बॉस 17 सीजन में हर बार की तरह कुछ नए बदलाव किए गए हैं। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया था। शो में इस बार सिंगल्स के साथ-साथ रियल लाइफ कपल्स भी नजर आएंगे। शो की थीम सिंगल बनाम कपल होगी। मेकर्स ने 4 कपल्स को शो में लाने का फैसला किया है। यानि की इन 8 कंटेस्टेंट के अलावा 5 सिंगल लोग होंगे। कुल मिलाकर ये सीजन दिलचस्प होने वाला है।
बिग-बॉस 17 के अलावा सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। जो कि इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में लंबे समय बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications