मुंबई में शूट होगा 'सिकंदर' का ट्रेन फाइट सीक्वेंस, सलमान खान 350 फाइटर्स को करेंगे धाराशाई!
सलमान खान इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सिकंदर का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शूट हुआ। यहां सलमान ने रश्मिका के साथ फिल्म का क्लाईमैक्स और दो गाने शूट किए हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग से बड़ा एक अपडेट सामने आया है।
मिड डे की रिपोर्ट्स की माने तो सिकंदर का अगला शेड्यूल फिर मुंबई में ही होगा। यहां फिल्म का सबसे एम्बीशियस ट्रेन सीक्वेंस शूट किया जाएगा। सलमान की भी सेट पर वापसी हो गई है। मेकर्स ने बोरीवली के स्टूडियो में ट्रेन का सेट तैयार किया है। इसके लिए क्रू काफी महीनों से मेहनत कर रहा था। ये फिल्म का मैसिव सीक्वेंस होगा, इसमें गैंगवार और खतरनाक एक्शन दिखाया जाएगा। बुधवार (27 नवंबर) को सलमान ने 30 लोगों के साथ इस सीक्वेंस की शूट किया है।

350 लोगों के साथ शूट होगा सीन
रिपोर्ट्स में आगे बताया कि एआर मुरुगादॉस मैसिव एक्शन के लिए जाने जाते हैं। गजनी और हॉलीडे में एक्शन देखा गया है। मुरुगादॉस सिकंदर के इस ट्रेन सीन को फिल्म का सिग्नेचर सीन बनाना चाहते हैं। इस सीन में सलमान के साथ करीब 350 लोग शूट करेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते फिल्म की टीम एक ही लोकेशन पर लंबे समय के लिए शूटिंग नहीं करती है। बीते दिनों दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट बताया गया कि सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे।
सलमान ने डिजाइन की कॉस्ट्यूम
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।
सलमान ने बढ़ाया वजन
सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications