'टाइगर' के 10 साल पूरे होने पर सलमान खान ने फैंस को दिया खास तोहफा, इस दिन रिलीज होगी 'टाइगर 3'

'टाइगर' की 10वीं वर्षगांठ पर मेकर्स ने 'टाइगर 3' का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

मुंबई, 15 अगस्त: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर जारी किया है। टीजर के साथ-साथ भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Salman Khan

सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। भाईजान की फिल्म 'टाईगर 3' आने वाली है। ऐसे में आज उनकी फिल्म 'टाइगर' की 10वीं वर्षगांठ पर मेकर्स ने 'टाइगर 3' का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही भाईजान की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

बताते चलें कि सलमान खान की टाइगर 3 अगले साल दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कैटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। फिल्म अगले साल यानी 2023 के 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइगर और टाइगर जिंदा है का वीडियो क्लिप शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा- 'एक था टाइगर के 30 साल... आर जर्नी जारी है। ईद 2023 में टाइगर 3 के लिए तैयार हो जाइये।'

मेकर्स ने फैंस को ये बड़ा सरप्राइस देते हुए ये भी बताया कि फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। टाइगर के 10 साल पूरे होने की खुशी में फैंस को मेकर्स की तरफ से ये गिफ्ट दिया गया है।

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही 'टाइगर जिंदा है' फिल्म साल 2017 में बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। वहीं अब इसका मोस्ट अवेटेड अगला पार्ट अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर अब अपनी अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं। सलमान की ये फिल्म इस साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। भाईजान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और शहनाज गिल नजर आने वाले हैं। शहनाज गिल सलमान की इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+