Tiger 3: सलमान खान 32 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, 'टाइगर 3' में निभाएंगी ये किरदार
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अब अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Salman Khan Tiger 3: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्मों का फैंस अक्सर बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सलमान खान साल 2023 में फैंस के लिए डबल तोहफा लेकर आने वाले हैं। दरअसल साल 2023 में उनकी दो फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली है। जिसकी रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस की थी। इस बीच फिल्म टाइगर 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिससे जानकर फैंस भी खुश हो जाएंगे।

सलमान खान की 'टाइगर 3' में नई एंट्री
सलमान खान पिछले कुछ दिनों फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। 'टाइगर 3' की स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अब एक और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है जिसके साथ सलमान खान 32 साल पहले फिल्म 'लव' में दिखाई दिए थे। जी हां सलमान खान और रेवती के एकसाथ एक बार फिर लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन फिर से अपना जादू बिखेरने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में रेवती को रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी जो सलमान खान की मेंटॉर होंगी।
इस किरदार में दिखेंगी रेवती
आपको बता दें कि, सलमान खान की टाइगर की फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में रॉ चीफ का रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। हालांकि गिरीश अब हमारे बीच नहीं रहे और उनका साल 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में अब उनके रोल की जिम्मेदारी एक्ट्रेस रेवती को मिली है। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया है।
कब रिलीज होगी टाइगर 3
बता दें कि, सलमान खान की टाइगर 3 अगले साल दिवाली के मौके पर 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था। वहीं दूसरा पार्ट टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई थी। अब इसके तीसरे पार्ट में सलमान, कैटरीना और रेवती के अलावा इमरान हाशमी, टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, कुमुद मिश्रा समेत कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा इसमें शाहरुख खान का कैमियो भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications