घर पर फायरिंग से लेकर पापा सलीम खान को मिली चिट्ठी तक, सलमान खान को कब-कब मिली धमकी

Salman Khan Threats Timeline: सलमान खान को 14 अप्रैल 2025 को एक फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के ऑफिशियल वाट्सऐप नबंर पर भेजी है। इस बार उन्हें घर में घुसकर और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की खबर आते ही मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

पिछले साल ठीक इसी दिन यानी 14 अप्रैल को सलमान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट गोलीबारी हुई थी। इसके पहले भी सलमान को धमकी मिल चुकी हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कब-कब और किस-किस प्रकार से सलमान खान को धमकियां मिलती आई हैं।

salman khan threats timeline

सलमान को सबसे पहले साल 2008 में जान से मारने की धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी। काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को लॉरेंस ने धमकी दी थी। तब उसने कहा था कि था कि सलमान को जोधपुर में मारेंगे। इसके बाद से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलती रही हैं। यही नहीं, सलमान के पिता को भी मारने की धमकी मिल चुकी हैं।

सलमान को कब-कब धमकी मिलने की पूरी टाइमलाइन

साल 2022 जून के महीने में सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी उन्हें एक अज्ञात चिट्ठी मिली थी। जिसमें लिखा था, सलमान जल्द ही तेरा हाल मूसेवाला जैसा होगा। इसके बाद सलीम ने तुरंत पुलिस पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

मार्च 2023 में सलमान खान को जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने ऑफिशियल मेल पर 2 ई-मेल भेजे थे। जिसमें उसने लिखा था, तेरा नंबर अगला है सलमान खान। जोधपुर आते ही तेरा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा किया जाएगा।

अप्रैल 2023 16 साल के एक नाबालिग ने मुंबई पुलिस को फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कॉल पर उसने ये भी कहा था कि वो 30 अप्रैल 2023 को सलमान खान को मार देगा।

जनवरी 2024 सलमान खान का पनवेल में फार्म हाउस है। जनवरी के महीने में दो लोग फेंसिग तोड़कर फार्म में घुसे थे। बाद में पुलिस ने पकड़ा तो खुद को सलमान खान का फैन बताया था। दोनों पर पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी।

अप्रैल 2024 सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी खुद लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

18 सितंबर 2024 को सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी एक स्कूटी में बुर्का पहने हुई महिला ने सलीम के पास जाकर कहा था कि सही से रहो वर्ना लॉरेंस को बता दूं क्या? बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

सलमान का आया था बयान

इन सभी धमकियों के बीच सलमान खान ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं अलग-अलग लोगों के निशाने में कई बार आ चुका हूं। मैं थक गया हूं। पहले भी मुझे धमकियां मिल चुकी हैं। कई केसों में फंसा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+