'सिक्स पैक गायब और लटक गई तोंद', महाकुंभ में डुबकी लगाते खुल गई सलमान खान की फिटनेस की पोल; वीडियो वायरल

Salman Khan: उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। हर रोज लाखों श्रद्धालु यहां पवित्र गंगा की डुबकी लगा चुके हैं इस भव्य आयोजन सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उनकी काफी फोटोज और वीडियोज सामने आते हैं। जिसे देख उनके फैंस भी इस कुंभ में शामिल होने कोशिश करते हैं।

अब इस कुंभ से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में सलमान गंगा में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में वो शर्टलेस हैं। सलमान डुबकी के बाद सूर्य को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके फैंस उन्हें देख काफी नाराज हैं। दरअसल शर्टलेस सलमान की बॉडी से एब्स गायब हैं। इसके अलावा पेट भी हल्का निकला हुआ है। ऐसे में सब सलमान की बॉडी को लेकर चिंतिंत हैं।

Salman Khan

भले ही सलमान खान के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उनके लिए चिंता कर रहे हैं। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है। दरअसल, ये एक फेक वीडियो है। इसे आर्टिलफिशयल एंटेलीजेंस के जरिए बनाया गया है। इसलिए सलमान की बॉडी से एब्स गायब हैं और पेट निकला हुआ है। जी हां, हमने वो वीडियो भी एंबेड किया है। जिसे आप देख सकते हैं। इसमें साफ पता चला रहा है कि सलमान खान का महाकुंभ से वीडियो फेक आया है। लेकिन सवाल ये है कि सलमान इन दिनों कर क्या रहे हैं।

बता दें, सलमान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंक कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं। दोनों फिल्म के आखिरी शेड्यूल को खत्म कर रहे हैं। इसे ईद 2025 में रिलीज करने की प्लानिंग है। सिकंदर को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। मेकर्स ने सलमान खान के जन्मदिन पर इसका टीजर रिलीज किया था। जिसे सलमान के फैंस ने खूब प्यार दिया था। ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+