IFFI 2023: भीड़ में सलमान खान ने अचानक महिला को माथे पर किया किस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Kissing Video Viral: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर की फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच भाईजान गोवा में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ ऐसी हरकत की जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, इवेंट में सलमान खान भारी सुरक्षा के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्हें देखकर अचानक भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच सलमान खान भीड़ के बीच एक महिला के पास गए और अचानक किस कर दिया। अब एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है और उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

Salman Khan

वीडियो में देखा जा सकता है कि, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में जैसे ही सलमान खान की एंट्री होती है हर कोई उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गया। इस दौरान सलमान की नजर एक महिला पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उसके पास जाकर माथे पर किस कर दिया। इसके बाद एक्टर ने मस्ती करते हुए फिर से किस करने की इच्छा जाहिर की। ये देखकर महिला मुस्कुराने लगती है।

सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। कुछ लोग एक्टर की इस हरकत को गलत बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने फैन के लिए ऐसा व्यवहार करने की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, कितना ड्रामा करता है। एक ने लिखा, 'इस उम्र में ये सब क्या कर रहा है।' वहीं कुछ ने एक्टर की तारीफ कर इसे अच्छा जेस्चर बताया।

बता दें कि, सलमान खान जिस महिला को किस कर रहे थे वो कोई फैन नहीं बल्कि एक सीनियर जर्नलिस्ट और एक्टर की पुरानी दोस्त है। यही वजह है कि एक्टर ने भीड़ में उसे देखते ही किस किया। एक्टर का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने कुछ देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+