बिग बॉस 18 के सेट पर क्यों रोने लगे सलमान खान? कहा- मुझे आज यहां पर आना ही नहीं था

Bigg Boss 18 Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबा सिद्दीकी सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीब थी। ऐसे में उनकी मौत से एक्टर को काफी दुख पहुंचा है।

बिग बॉस 18 की शूटिंग में पहुंचे सलमान खान
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं बिग बॉस की शूटिंग को भी कुछ समय के लिए रद्द कर दिया था। हालांकि हाल ही में सलमान खान को फिर से बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया है।

salman khan

सलमान खान का पुराना स्वैग आया नजर
इस बार का वीकेंड का वार, सलमान खान ने ही होस्ट किया था लेकिन भाईजान ऐसा नहीं करना चाहते थे और मजबूरी में उन्होंने ये शूटिंग की है। सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। बिग बॉस के सेट पर सलमान खान को उनके पुराने स्वैग में देखा गया।

कंटेस्टेंट शिल्पा से सलमान खान ने कही ऐसी बात
शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान कंटेस्टेंट शिल्पा से कहते हैं कि आई हेट टीयर्स शिल्पा, जब आपकी बच्ची खाने पर गुस्सा उतारती थी, तो आप क्या कहती थी। इस पर शिल्पा ने जवाब दिया कि गुस्सा खाने नहीं, एटीट्यूड पर था। शिल्पा के इस जवाब पर सलमान कहते हैं कि उस एटिट्यूड पर गुस्सा निकालो, इस घर में आपका फीलिंग्स से कोई रिश्ता होना ही नहीं चाहिए।

'मुझे आज यहां पर आना ही नहीं था'
सलमान खान आगे कहते हैं- मेरी आज की ये फीलिंग है कि मुझे आज यहां पर आना ही नहीं था, एक आदमी को जो करना पड़ता है, उसे करना पड़ता है। सलमान खान का ये कहना बहुत सारे लोगों को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस तरह तरह के कमेंट्स करके सलमान खान का हौसला बढ़ा रहे हैं।

सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा
वहीं सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। हालांकि उससे पहले ही खतरे को देखते हुए सलमान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई थी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+