'हमारा हीरो बूढ़ा हो गया' सलमान खान को चश्मा पहने देख फैंस को सताई चिंता, वायरल हो रहा वीडियो

Salman Khan Viral Photo: अर्पिता खान के घर गणपति विसर्जन के मौके पर सलमान खान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान सलमान खान ने खींचा। उनका चश्मा देख फैंस परेशान हो गए।

सलमान खान को देर रात कार में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कार में चश्मा पहनकर मोबाइल में कुछ देख रहे थे तभी पैप्स ने एक्टर की फोटो क्लिक करना शुरू कर दिया। हालांकि जैसे ही सलमान खान ने पैप्स को देखा तो उन्होंने मौके पर तुरंत अपनी आंखों से चश्मा हटा लिया।

Salman Khan

सलमान खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अपने फेवरेट एक्टर का ये लुक देखकर परेशान हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमारा हीरो अब बूढ़ा हो रहा है।' एक ने लिखा, 'वक्त कितनी जल्दी आगे बढ़ रहा है अब सलमान खान की भी उम्र हो रही है।'

हालांकि कुछ फैंस ने इसका समर्थन किया और कहा कि एक्टर ने अगर चश्मा लगाया है तो कोई बड़ी बात नहीं है। एक फैन ने कहा- भाई भी इंसान हैं, चश्मा तो लगा ही सकते हैं। इस तरह से सलमान खान की वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि एक्टर ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

इससे पहले सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह भगवान गणेश की पूजा करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार मौजूद था। हालांकि एक मुस्लिम होकर वह गणेश जी की पूजा कर रहे हैं तो इस वजह से फैंस ने एक्टर को ट्रोल कर दिया। वहीं कुछ फैंस ने भाईजान को सुपरस्टार बताया।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्टर को फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। एक्टर फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+