Salman Khan ने चिल्ड्रन्स डे पर बच्चों को दिया सरप्राइज, थिएटर में टाइगर ने चिल्लर पार्टी के साथ ली सेल्फी

Tiger 3 Special Screening: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। महज दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार कर लिया। फिल्म में छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग सलमान खान के एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच भाईजान ने चीलड्रन्स डे के मौके पर बच्चों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और थिएटर में उनके साथ जमकर मस्ती की।

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने नन्हें फैंस के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सलमान ने सभी बच्चों से खूब सारी बातचीत की और उनसे अच्छे से फिल्म एंजॉय करने को कहा। एक्टर बच्चों से हाथ मिलाते हैं वहीं बच्चे भी अपने फेवरेट एक्टर को देखकर मुस्कुराहट नहीं रोक पाए।

Salman Khan

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बारी-बारी सभी बच्चों से हाथ मिला रहे हैं। वहीं उनके छोटे फैंस जोर-जोर सल्लू भाई चिल्लाते हुए दिखे। एक्टर को अपने सामने देखकर बच्चों की खुशी साफ झलक रही है। इस दौरान सलमान ने अपने सभी फैंस के साथ खूब सारी सेल्फी भी क्लिक करवाई। वीडियो में सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

सलमान का यह बिहेवियर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सलमान खान बच्चों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने सलमान को गोल्डन हार्ट बताया। इसके अलावा लोगों ने टाइगर 3 की तारीफ की।

बता दें कि, दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 ने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ ने जोया और एजेंट का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता। इसके अलावा इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+