गुस्से में तमतमाए सलमान खान ने बॉडीगार्ड को जड़ा तमाचा, वीडियो वायरल
Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। वो आए दिन कभी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से उन्हें धमकियां मिल रहीं थी। इस वजह से उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। जिसकी वजह से वो हमेशा अपने पूरे लाव लश्कर के साथ रहते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
रैडिट में एक अकाउंट से सलमान का पुराना वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड को जोरदार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना है। जिसे फिल्म भारत के प्रीमियर का बताया जा रहा है। सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। बता दें, वो बॉडीगार्ड लोगों को हटाने के लिए बुरा बर्ताव कर रहा था। इस वजह से सलमान ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मारा था।

सलमान हमेशा अपने फैंस की रिस्पेक्ट करते हैं। वो उनसे अच्छा बर्ताव करते हैं। ऐसे में उनके सामने किसी फैन को बॉडीगार्ड का धक्का देना नागवार लगा। इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी हो रही हैं। लेकिन कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी हैं। वो एक्टर की सराहना भी कर रहे हैं।
ख़ैर, सलमान ने सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खान के साथ सेट पर रश्मिका मंदाना भी सेट पर लौट आई हैं। मेकर्स इस फिल्म को मार्च तक खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि इसे ईद में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादास फिल्म कंप्लीट करने के साथ इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी फोकस बना कर रखा हुआ है।
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।












Click it and Unblock the Notifications