हिंदी को राष्ट्रीय भाषा नहीं बताने वाले किच्चा सुदीप की फिल्म को मिला सलमान का साथ, हिंदी में करेंगे प्रेजेंट

हिंदी को राष्ट्रीय भाषा नहीं बताने वाले किच्चा सुदीप की फिल्म को मिला सलमान का साथ, हिंदी में करेंगे प्रेजेंट

मुंबई, 17 मई: हिंदी को राष्ट्रीय भाषा नहीं बताकर विवाद को जन्म देने वाले साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मोस्ट अवेटेड फिल्म ''विक्रांत रोणा'' इन दिनों चर्चा में है। किच्चा सुदीप अपने इस आने वाली फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से कोई अपडेट नहीं दिया था। अब किच्चा सुदीप की ''विक्रांत रोणा'' को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का साथ मिला है। सोमवार (16 मई) को किच्चा सुदीप ने घोषणा की कि सलमान खान की एसकेएफ विक्रांत रोणा हिंदी वर्जन प्रेजेंट करेगी। जी हां, उत्तर भारत में सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ किच्चा सुदीप की फिल्म ''विक्रांत रोणा'' का हिंदी वर्जन प्रेजेंट करेगी। जिसका एक 3डी वीडियो भी जारी किया गया है।

विक्रांत रोणा का हिंदी वर्जन सलमान खान करेंगे पेश

विक्रांत रोणा का हिंदी वर्जन सलमान खान करेंगे पेश

किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच चुकी है। फिल्म 14 भाषाओं में रिलीज होगी, वहीं सलमान खान हिंदी वर्जन रिलीज करेंगे। बॉलीवुड के भाईजान इन दृश्यों से अचंभित थे और उन्होंने कैप्शन में इसका उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, "मैं अभी भी विजुअल भाई किच्चा सुदापी से मंत्रमुग्ध हूं। विक्रांत रोणा के हिंदी वर्जन को पेश करने के लिए हैप्पी भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा 3D अनुभव होगा।''

किच्चा सुदीप में भी लिखी ये बात

किच्चा सुदीप में भी लिखी ये बात

किच्चा सुदीप ने सलमान खान के साथ विक्रांत रोणा का हिंदी वर्जन पेश करने की बात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। किच्चा सुदीप ने लिखा, ''विक्रांत रोणा को एसकेएफ के साथ जुड़कर गर्व हो रहा है।'' घोषणा करने के लिए जो 3डी वीडियो शेयर किया गया है, वो बहुत ही शानदार है।

28 जुलाई को रिलीज होगी विक्रांत रोणा

28 जुलाई को रिलीज होगी विक्रांत रोणा

किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।किच्छा सुदीप के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म पांच भाषाओं - कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी और अरबी, जर्मन, रूसी, मंदारिन, अंग्रेजी और अन्य में भी रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी द्वारा किया जा रहा है और जैक मंजूनाथ द्वारा उनके प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत निर्मित किया जा रहा है।

किच्चा सुदीप ने कहा था- हिंदी अब एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है

किच्चा सुदीप ने कहा था- हिंदी अब एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है

कर्नाटक टाक के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किच्चा सुदीप ने कहा था कि "हिंदी अब एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है।''किच्चा सुदीप के इस बयान पर विवाद हो गया था। जिसके बाद अजय देवगन ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। अजय देवगन ने कहा था, अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो अपनी फिल्में हिंदी में क्यों डब करते हो। इस विवाद ने साउथ बनाम हिंदी इंडस्ट्री की बहस छेड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+