Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान ने नहीं की अब तक शादी, सुबह 5:30 बजे उठ जाते थे उसके लिए

इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान ने नहीं की अब तक शादी, सुबह 5:30 बजे उठ जाते थे उसके लिए

मुंबई, 27 दिसंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान अपना खास दिन मनाने के लिए अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। हालांकि रविवार (26 दिसंबर) को सलमान खान को सांप ने कांट लिया था, ये खबर पढ़कर उनके फैन्स परेशान हो गए थे। लेकिन, अब सलमान खान फिट और ठीक हैं। सलमान खान अब तक कई बार रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने कभी शादी नहीं की है। संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ उनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा। लेकिन ये सभी एक्ट्रेस सलमान कान के सिंगल रहने की वजह नहीं हैं। तो आइए जानें किस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान अब तक सिंगल हैं।

तो इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान हैं सिंगल

तो इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान हैं सिंगल

दिग्गज अभिनेत्री रेखा की वजह से सुपरस्टार सलमान खान अभी तक सिंगल हैं। जी हां, कुछ साल पहले, दिग्गज अभिनेत्री रेखा बिग बॉस में अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए आई थीं। उस समय सलमान खान ने खुलासा किया था कि जब वह किशोर थे तो वह पूरी तरह से रेखा से प्रभावित थे। उस वक्त रेखा सलमान खान की पड़ोसी थीं। सलमान खान रेखा को देखने के लिए पैरापेट पर सोते थे और सुबह 5:30 बजे उठकर रेखा को मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए देखते थे।

रेखा के लिए योगा क्लास भी जाते थे सलमान खान

रेखा के लिए योगा क्लास भी जाते थे सलमान खान

इतना ही रेखा के लिए सलमान खान योगा की क्लास में भी जाते थे। सलमान खान ने खुलासा किया था, "उस वक्त योग से तो मेरा कोई कनेक्शन था ही नहीं पर क्योंकि रेखा जी वहां पे योगा सिखती थीं, इसलिए मैं और मेरे दोस्त योगा क्लॉस में जाया करते थे।

जब सलमान ने कहा- शायद इसलिए मेरी अभी-तक शादी नहीं हुई

जब सलमान ने कहा- शायद इसलिए मेरी अभी-तक शादी नहीं हुई

रेखा ने उसी बिग बॉस के एपिसोड में खुलासा किया था कि सलमान खान ने घर में सभी से कहा,था ''मैं बड़ा होकर उस लड़की (रेखा) से शादी करना चाहता हूं।'' जिस पर सलमान खान ने जवाब दिया, "शायद इसलिय मेरी शादी नहीं हुई।" रेखा ने मजाक में कहा, "शायद मेरी भी इसिलिए नहीं हुई...।"

सलमान ने रेखा की फिल्म से की थी शुरुआत

सलमान ने रेखा की फिल्म से की थी शुरुआत

सबसे दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने रेखा अभिनीत बीवी हो तो ऐसी (1988) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने फिल्म में रेखा के साले की सहायक भूमिका निभाई थी। सलमान खान ने कई मौकों पर ये कहा है कि रेखा उनको बहुत पसंद थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+