आखिर कौन कर रहा है सलमान खान की रक्षा? भाईजान ने खुद बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की भी खूब चर्चा है। एनसीपी नेता सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान खान से दोस्ती के चलते हुई है। ऐसे में चलिये बात करते हैं कि आखिर वो कौन सी चीज है, जो हर वक्त सलमान खान की रक्षा करती है।
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से एक बार नहीं बल्कि कई सारी बार धमकियां मिल चुकी हैं। हर धमकी के बाद सुपरस्टार की सिक्योरिटी में इजाफा ही हुआ है। उनकी सिक्योरिटी में कुछ जवान और उनका पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा काम करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन सबसे उतर कुछ ऐसा है, जो सलमान खान को प्रोटेक्ट करता रहता है। ये क्या है, चलिये जानते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया गया है कि उनकी रक्षा कौन कर रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि उनके हाथ में पहना हुआ ब्रेसलेट है। आपने हमेशा देखा ही होगा कि सलमान खान एक ब्रेसलेट हमेशा अपने हाथों में पहनकर रखते हैं।
अब ये ब्रेसलेट उनकी पहचान सा बन गया है। एक इंटरव्यू में भी एक्टर से जब किसी ने पूछा था कि उनके हाथ में पहने इस ब्रेसलेट का मतलब क्या है तो एक्टर ने बताया कि ये नीला फिरोजा है, जो सौभाग्य का प्रतीक होता है।
सलमान खान ने अपने ब्रेसलेट के बारे में बात करते हुए बताया था कि मेरे पापा हमेशा ही ऐसा ब्रेसलेट पहना करते थे। जब मैं बड़ा हो रहा था तो मैं इससे काफी खेलता था। इसके बाद जब मैंने अपना काम करना शुरू किया तो उन्होंने ऐसा ही ब्रेसलेट मुझे भी लाकर दिया।












Click it and Unblock the Notifications