'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे...', की धमकी के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे...', की धमकी के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
मुंबई, 06 जून: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार, 5 जून को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने कहा कि अभिनेता सलमान खान और उनके पिता, फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक सलीम खान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच चल रही है। इस धमकी भरे पत्र में सलमान खान के लिए लिखा हुआ था कि ''मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे...''
Recommended Video

सलमान के पिता को मिली थी धमकी भरी चिट्ठी
टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस के हवाले से बताया, "सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह की दिनचर्या का पालन करते हुए, हर दिन की तरह, अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ सैर पर गए थे। एक जगह है, जहां वह आमतौर पर ब्रेक लेते हैं। उसी जगह पर एक बेंच पर एक चिट्ठी छोड़ दी गई थी।"
वहीं सलमान खान आइफा कार्यक्रम के लिए अबू धाबी गए थे और रविवार को मुंबई लौट आए। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मेजबान सलमान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल थे।

'मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल...'
सलीम खान के सुरक्षाकर्मियों ने वो चिट्ठी ढूंढ कर उन्हें दी। रिपोर्ट के मुताबिक, उस धमकी भरे चिट्ठी में लिखा था, ''मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल।'' पुलिस बैंडस्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले महीने पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सलमान ने बताया कौन पड़ा है उनके पीछे
इस बीच सलमान ने शनिवार को आईफा अवार्ड्स के 22वें समारोह में अभिनेता शाहरुख खान पर जोक्स क्रैक किए। आइफा के मेजबान रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने दर्शकों में बैठे मशहूर हस्तियों से एक सवाल पूछा, "सलमान के पीछे कौन है?"
दर्शकों में बैठे सलमान ने कहा, "मेरे पीछे सिर्फ एक आदमी है, वो है शाहरुख खान।''
सलमान खान ने मजाक को समझाया और कहा कि शाहरुख के बंगले मन्नत की दीवार बांद्रा में उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी के ठीक पीछे है। लेकिन अगर आप दूसरी तरफ से देखें, वर्ली क्षेत्र की तरफ, तो उसका घर बहुत आगे है"।
सलमान ने तब शाहरुख की आने वाली फिल्म लाइन-अप का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा पठान, हमारा जवान तैयार है।''

सलमान खान की ये फिल्में रिलीज को है तैयार
टाइगर 3 में फैन्स सलमान को कैटरीना कैफ के साथ देखेंगे। हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर सलमान ने आने वाली फिल्म के सेट से अपनी एक झलक शेयर की और लिखा, "मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है...।"
कभी ईद कभी दीवाली में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और जहीर इकबाल भी होंगे। फिल्म फरहाद सामजी द्वारा अभिनीत और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। कथित तौर पर शाहरुख ने फिल्म में एक कैमियो भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications