'मैं नहीं चाहता मेरी पर्सनल लाइफ...' सलमान खान नहीं चाहते भांजी अलीजेह अग्निहोत्री लिखे उन पर किताब, बताई वजह
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म फर्रे से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इस बीच एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी भांजी उन पर कोई किताब लिखे।
सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ एक खुली किताब की तरह है जिसके बारे में लगभग सभी फैंस को पता है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी के कुछ पहलू आज भी लोगों से छुपे हुए हैं। यही वजह है कि आज भी फैंस सलमान खान की पर्सनल लाइफ के उन पहलू के बारे में जानना चाहते हैं।

अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान होस्ट सोफी चौधरी ने इस बारे में बात करते हुए सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री से पूछा कि उन्हें अगर मामा सलमान खान के बारे में किताब लिखनी है तो वह किस विषय में लिखना पसंद करेंगी। इस बारे में बात करते हुए इससे पहले अलीजेह कुछ कहती तो सलमान ने कहा कि, 'मैं उन्हें मुझपर किताब नहीं लिखने दूंगा।' सलमान ने आगे मजाक में कहा कि, वह मेरी जिंदगी के बारे में जानती ही कितना है। इसके बाद एक्टर जोर से हंसने लगे।
फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की अलीजेह अग्निहोत्री बेटी हैं। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म हैलो में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसमें शरमन जोशी, सोहेल खान, गुल पनाग, ईशा कोप्पिकर, अमृता अरोड़ा और सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लीड रोल निभाया था।
वहीं सलमान खान की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। जिसमें उनके अपोजिट एक बार कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आई थीं। हाल ही में भाईजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का ऐलान किया। ये फिल्म अगले साल 2025 की ईद पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications