सलमान खान और एनआरआई पड़ोसी के बीच चल रहे केस में एक्‍टर को कोर्ट से लगा झटका,अर्जी हुई नामंजूर

मुंबई, 23 मार्च। मुंबई की सेशन कोर्ट से सलमान खान को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बुधवार को सलमान खान की एक एनआरआई पड़ोसी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में निषेधाज्ञा आदेश जारी करने संबंधी अर्जी को खारिज कर दिया है।
पड़ोसी केतन कक्कड़ पर लगाम लगाने की सलमान खान की याचिका को मुंबई की अदालत ने खारिज कर दिया।

मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था

मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था

यह मामला सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े के लेकर चल रहा है । एनआरआई केतल कक्‍कड़ द्वारा पनवेल में सलमान के फार्महाउस को लेकर बॉलीवुड सलमान खान ही नहीं उनके घर के सदस्यों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल एच लद्दाद ने प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर दिया है जिसमें अभिनेता सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में मांग की थी। एक अमेरिकी नागरिक केतन के पास 1996 से पनवेल में एक जमीन है जो सलमान के अर्पिता फार्म के ठीक बगल में है उसी एनआरआई ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें सलमान खान और उनके परिवार के लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का कथित उपयोग किया था। न्यायाधीश ने बुधवार को अंतरिम राहत को खारिज करते हुए कहा, "अनुवर्ती कारण" जिसका अर्थ है कि कारणों के साथ लिखित आदेश बाद की तारीख में दिया जाएगा।

सलमान चाहते हैं कोर्ट केतन उन्‍हें बदमान ना करें

सलमान चाहते हैं कोर्ट केतन उन्‍हें बदमान ना करें

पिछले कई सालों से सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच अनबन चल रही है। केतन ने सलमान पर कई आरोप लगाते हुए एक ब्लॉगर को इंटरव्यू दिया था। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। सलमान चाहते थे कि कोर्ट केतन को और बदनाम करने से रोके। उन्होंने आगे अनुरोध किया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए वायरल वीडियो को हटाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+