आरोपी अनुज थापन की मौत के बाद मुंबई लौटे सलमान खान, आधी रात को कड़ी सिक्योरिटी में दिखे एक्टर, VIDEO VIRAL

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कुछ दिनों पहले लंदन गए थे जहां उनका काफी स्वागत हुआ। वहीं इस बीच आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद एक्टर देर रात लंदन से मुंबई वापस लौटे। इस दौरान वह टाइट सिक्योरिटी से घिरे हुए नजर आए।

सलमान खान फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान सलमान खान लंदन में थे। इसके बाद भाईजान बुधवार को देर रात वापस लंदन से मुंबई लौटे। इस दौरान एक्टर टाइट सिक्योरिटी के बीच अपनी बुलेटप्रूफ कार में बैठे और घर के लिए रवाना हुए।

Salman Khan

सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। गाड़ी में सलमान फ्रंटसीट पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पूरी तरह से इग्नोर किया। उन्होंने कोई भी तस्वीर पैपराजी से नहीं क्लिक करवाई। उन्होंने पैपराजी को नजरअंदाज किया और आनन-फानन में वहां से रवाना हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    आरोपी अनुज थापन की मौत के बाद मुंबई लौटे सलमान खान, आधी रात को कड़ी सिक्योरिटी में दिखे एक्टर

    जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है तो उनको लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। इस घटना के बाद एक्टर और उनके परिवार वालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके बावजूद वह हाल ही में दुबई में एक इवेंट में गए थे। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के प्रीमियर में स्पॉट किया गया था। हालांकि सलमान खान के अब तक फायरिंग मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

    बता दें कि, सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में लगातार कई अपडेट सामने आ रहे हैं। इस केस में हथियार सप्लाई करने के आरोप में अनुज थापन को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था जिसने 1 मई को लॉकअप के बाथरूम में बेडशीट से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+