'गलवान वैली' फिल्म के फर्स्ट लुक टेस्ट के लिए सलमान खान ने कसी कमर, जल्द शुरू होगा शूट, मेकर्स की तैयारी पूरी

Salman Khan: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित नहीं हुई। इसके बावजूद सलमान निराश नहीं हुए और अपने अगले प्रोजेक्ट में लग गए। वो साल 2020 में गलवान वैली पर हुई झड़प पर बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरें हैं कि सलमान इसमें आर्मी अफसर का रोल करेंगे।

इसे फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान फिल्म में जिस तरह का किरदरा कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने ऐसा रोल कभी नहीं किया। इसलिए वो अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। क्योंकि सिकंदर में उनकी बॉडी बहुत बल्की यानी हैवी दिखाई गई थी। लेकिन इस फिल्म के लिए उसे पूरी तरह से बदल रहे हैं। मेकर्स जल्द ही फिल्म के लिए सलमान का लुक टेस्ट भी करना चाहते हैं। सलमान अपनी ट्रेनिंग भी उसी तरह कर रहे हैं।

Salman Khan

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान अपनी बॉडी को लीन यानी पतला और शेप में लाने के लिए हर दिन लगभग 4 घंटे जिम में पसीना बहा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने दो जिम भी ठीक करवाए हैं। सलमान ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और खंडाला वाले फार्म हाउस वाले जिम में बदलाव किए हैं। इसमें उन्होंने वो इक्विपमेंट लगवाए हैं, जो इस ट्रेनिंग में काम आ सकें।

सलमान फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में वो किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सलमान अपनी फिजिकल ट्रेनिंग ऐसी कर रहे हैं, जिससे वो कर्नल संतोष को अपने आप में ढाल पाएं। इस रोल की ट्रेनिंग सलमान ने इस महीने की शुरुआत में ही की थी।

इसके अलावा सलमान के हाई एल्टिट्यूड ट्रेनिंग स्टूडियो को भी जॉइन करने की खबरें हैं। दरअसल, फिल्म शूटिंग लद्दाख के इलाके में होनी है। जहां ऑक्सीजन लेवल की कमी रहती है। ऐसे में सलमान इसकी भी ट्रेनिंग करेंगे। ताकि शूटिंग के वक्त किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसकी ट्रेनिंग के लिए कुछ स्टूडियो भी होते हैं, जहां प्रोफेशनल ट्रेनर्स लोगों को ट्रेनिंग देते हैं। बता दें, फिल्म के वॉर सीक्वेंस असल लोकेशन में शूट किए जाएंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह और साकिब सलीम के होने की भी खबरें हैं। हालांकि को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

बीते दिनों पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया, इस फिल्म के लिए जुलाई में लुक टेस्ट किया जाएगा। साथ ही फोटोशूट भी होगा। इसके बाद इसी फोटो से फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो सकती है। अभी मेकर्स इसके प्री-प्रोडक्शन की तैयारी तेजी से कर रहे हैं। उनका प्लान है कि शूटिंग जुलाई के महीने में ही शुरू हो जाए। पहला ही शेड्यूल वो लद्दाख में करने की प्लानिंग में हैं। ये शेड्यूल करीब 25 दिन का होगा। लंबा शेड्यूल मुंबई में एक स्टूडियो में होगा। एक्शन सीन लद्दाख में फिल्माए जाएंगे। शूटिंग के लिए सलमान ने भरपूर डेट्स दी हैं। इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+