Salman Khan और संजय लीला भंसाली के बीच खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा? हीरामंडी के प्रीमियर में पहुंचे एक्टर
Salman Khan Heeramandi Screening: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। इस बीच एक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान एक्टर कड़ी सुरक्षा से घिरे हुए नजर आए।
हीरामंडी की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। इस दौरान सभी सितारे अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। लेकिन जैसे ही इस इवेंट में सलमान खान की एंट्री हुई तो वह अपनी सिक्योरिटी के काफिले के साथ पहुंचे। एक्टर का वीडियो सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका संजय लीला भंसाली के साथ झगड़ा खत्म हो गया है।

सलमान खान की इस वायरल वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'टाइगर वापस आ गया।' एक ने लिखा, काश संजय और सलमान एक बार फिर साथ में काम करें। एक यूजर ने लिखा, फाइनली सलमान और संजय के बीच दुश्मनी खत्म हुई। अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी सिकंदर का बेसब्री से इंतजार है।'
बता दें कि, सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने एकसाथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था। इसके दोनों की जोड़ी ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' के लिए भी साथ आई थी। लेकिन किसी वजह से ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच खूब बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद सलमान और संजय ने एकसाथ किसी फिल्म में काम नहीं किया।
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म सिंकदर का ऐलान किया था। ये फिल्म अगले साल ईद में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी' 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में कई बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शेखर सुमन शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications