सलमान खान ने किया था 9 साल के फैन से ऐसा वादा, कैंसर पीड़ित बच्चे से मिले भाईजान, पूरी की उसकी ये इच्छा
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जहां कई नए लोगों को इस इंडस्ट्री में लॉन्च करते हैं वहीं वह लाखों लोगों की मदद के लिए भी आगे आते हैं। इनमें से कुछ लोग तो सामने आकर खुद भाईजान की मदद के बारे में दुनिया को बताते हैं लेकिन कुछ मदद का तो कभी पता ही नहीं चलता है। कहा जाता है कि सलमान खान अपने वादे पक्के हैं और इस बात का सबूत हाल ही में देखने को मिला है।
9 साल के फैन जगनबीर से मिले सलमान खान
खबर है कि सलमान खान ने हाल ही में अपने 9 साल के फैन जगनबीर से मुलाकात की, जिसने 9 राउंड की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार साल 2018 में, सलमान खान की पहली मुलाकात जगनबीर से मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में हुई थी, जहां 4 साल के बच्चे की ट्यूमर के लिए कीमोथेरेपी चल रही थी।

सलमान खान ने जगनबीर से मिलने का वादा किया था
कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद सलमान खान ने जगनबीर से मिलने का वादा किया था, जिससे उन्हें ताकत मिले और भाईजान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। आपको बता दें कि जगनबीर ने पिछले साल कैंसर पर जीत हासिल की थी। ऐसे में सलमान खान ने जगनबीर से उनके बांद्रा स्थित घर पर मुलाकात की और उनके इलाज के बुरे समय के दौरान किए गए वादे को पूरा भी किया।
3 साल की उम्र में जगनबीर को हुआ था ट्यूमर
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में, जगनबीर की मां सुखबीर कौर ने बताया है कि 3 साल की उम्र में जगनबीर के ब्रेन में एक सिक्के के आकार के ट्यूमर का पता चला था। उसके बाद उसकी आंखों की रोशनी धीरे धीरे जाने लगी थी। इस कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए, डॉक्टरों ने दिल्ली या मुंबई में इलाज कराने की सलाह दी थी। जगन की हालत देखते हुए उनके पिता पुष्पिंदर ने उन्हें मुंबई ले जाने का फैसला किया। मासूम जगन को विश्वास था कि वह मुंबई में एक दिन सलमान खान से जरूर मिलेंगे।
सलमान खान ने पूरी की नन्हे फैन की इच्छा
सुखबीर कौर ने बताया- जगन को ऐसे देखकर, उन्होंने सच्चाई नहीं बताने का फैसला किया था। एक बार जब जगनबीर अस्पताल में भर्ती थे, तो सलमान खान से मिलने की इच्छा जताते हुए एक वीडियो बनाया था। वो वीडियो सलमान खान तक पहुंचा था, जिसके बाद सलमान खान बेटे जगनबीर से मिलने के लिए अस्पताल आए थे।
जगन की मां ने दिया उसका हेल्थ अपडेट
सुखबीर कौर ने आगे बताया- रोते हुए जगन ने सलमान का चेहरा और उनका ब्रेसलेट छूआ था। जगन के ठीक होने के बाद सलमान खान उससे मिलने के लिए हमारे घर भी आए थे। मेरा बेटा अब ठीक है। उसकी 99 प्रतिशत आंखों की रोशनी वापस आ गई है और वह अब रोज स्कूल भी जाता है।












Click it and Unblock the Notifications