सलमान खान ने सरेआम उड़ाया अपना ही मजाक, बोले- 100 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन ये.....

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल सलमान खान अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच सलमान खान ने फिल्मों के ताबड़तोड़ कलेक्शन पर अपना बयान दिया है। उन्होंने गत 21 सितंबर को 'जवान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कहा कि इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं है। अब तो नया बेंचमार्क 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री होना चाहिए।

सलमान खान ने उड़ाया अपनी ही मजाक
सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने इस इवेंट में अपनी पिछली फ्लॉप फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का भी जमकर मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि गत 21 सितंबर को सलमन खान अपने दोस्त गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म 'मौजा ही मौजा' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर को लेकर खुलकर बात की।

salman khan

सलमान खान ने कहा- आज के समय में 100 करोड़ कुछ नहीं
सलमान खान ने कहा- आज के समय में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा बहुत ही पीछे रह गया है। पंजाबी, हिंदी या कोई भी फिल्म इंडस्ट्री हो आज के समय में मूवीज 400 से 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई तो कर ही लेती हैं। यहां तक कि मराठी फिल्में भी बहुत अधिक कमाईकरने लगी हैं। उन्होंने आगे कहा- फिल्में देखने के लिए लोग कोरोना काल के बाद फिर से बड़ी संख्या में थिएटर में पहुंचने लगे हैं। मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपये कमाना आज कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। मुझे लगता है अब फिल्मों की कमाई का बैंचमार्क 1000 करोड़ रुपये से अधिक का होना चाहिए।

सलमान खान ने अपनी फिल्म का उड़ाया मजाक
सलमान खान ने अपनी पिछली फ्लॉप रही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर भी जमकर रिएक्ट किया। दरअसल पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर भाईजान ने कह दिया है कि हमारी फिल्म अच्छा काम करेगी तो जरूर कुछ बड़ा ही करेगी।

सलमान खान ने कहा- मेरे पर मत जाना
गिप्पी ग्रेवाल की इस बात को सुनने के बाद सलमान खान ने तुरंत कहा- अरे भाई, मेरे पर मत जाना। फिल्म पर जाना। आजकल मेरे खुद के प्रेडिक्शन मेरी फिल्मों पर नहीं जा रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 110.94 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+