'सलमान खान ने 8 लड़कियों संग किया वन नाइट स्टैंड', एक्स गर्लफ्रेंड ने खोली सुपरस्टार की पोल, सामने रखा ऐसा सच
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ जैसी कई गॉर्जियस हसीनाओं के साथ सलमान खान का अफेयर रहा है।
सोमी अली के साथ सलमान खान का सीरियस अफेयर
आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को डेट करने से पहले सलमान खान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों लिव इन में रहते थे और शादी करने वाले थे।

कौन हैं सोमी अली?
जानकारी के अनुसार सोमी अली एक पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस, लेखिका, फिल्म निर्माता, मॉडल और एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2007 से नो मोर टियर्स नामक एक एनजीओ चलाती हैं।
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड के चौंकाने वाले खुलासे
-सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुपरस्टार से ब्रेकअप के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। सिर्फ इतना ही नहीं कई पुराने इंटरव्यूज में सोमी अली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को जमकर अपमानित भी किया था। सोमी अली ने सलमान खान पर बुरा बर्ताव करने के साथ साथ उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।
-हाल ही में रेडिट AMA (Ask Me Anything) सेशन में भी सोमी अली ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। उन्होंने सलमान खान की पर्सनल लाइफ, उनके साथ अपने रिश्ते का अनुभव और कुछ सनसनीखेज दावे सबके सामने रखे हैं।
'सलमान खान के 8 वन‑नाइट स्टैंड्स'
-सोमी अली ने अपने करियर को अलविदा कहने का मुख्य कारण बताते हुए कहा- मैं सलमान खान के 8 वन‑नाइट स्टैंड्स से थक चुकी थी। रोज कोई न कोई नए रिश्ते की खबर मेरे सामने होती थी। सलमान खान मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे और अपने बर्ताव से भी मुझे अपमानित करते थे।
-सोमी अली ने कहा- सलमान खान को जब जो चीज चाहिए आसानी से मिल जाती थी। कई लड़कियां तो खुद से जाकर सलमान खान को रिझाती थीं जबकि कुछ लड़कियों को वो अपनी आंखों से ऑफर देता था। सोमी अली ने साफ कहा था कि उनका शोषण हुआ था। सोमी अली का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-सोमी अली ने बताया कि उन्हें कई बार फिल्मों के ऑफर मिले, मगर सलमान खान ने उन्हें, कथित रूप से उनकी सच्चाई उजागर न हो जाए, इस डर से इंडस्ट्री से बाहर रखा। सोमी अली ने बताया कि उन्होंने सिर्फ सलमान खान को पाने की चाह में बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन जीवन की सच्चाई ने उन्हें निराश किया।
-इस बातचीत में सोमी अली ने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी बयान दिया। सोमी ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड के नए दाऊद और छोटा शकील बन गए हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हत्या या गंभीर हिंसा की हिमायत नहीं करतीं।
सोमी अली और सलमान खान का रिश्ता
-जानकारी के अनुसार साल 1991 से लेकर 1999 तक सलमान खान और सोमी अली रिलेशनशिप में थे। ऐसे में दोनों का अफेयर 8 साल तक चला था। सोमी अली ने ही सलमान खान को पहले प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई थी।
-वहीं साल 1999 में ब्रेकअप के बाद सोमी अली वापस अमेरिका चली गई थीं। वहां जाकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। कहा जाता है कि अमेरिका में सोमी अली के 4 अफेयर्य रहे थे। सबसे पहले वह एक इंडियन सर्जन के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। उसके बाद एक पत्रकार, फिर एक कॉर्पोरेट लॉयर और आखिर में अपने प्रोफेसर के साथ ही उनका अफेयर चलने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications