पंकज धीर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान खान, हो गई थी ऐसी हालत, वीडियो हुआ वायरल
Salman Khan On Pankaj Dheer Funeral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उन कई लोगों में शामिल थे जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता पंकज धीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
मुंबई में हुआ पंकज धीर का अंतिम संस्कार
आज यानी 15 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) की शाम को मुंबई में पंकज धीर का अंतिम संस्कार हुआ था, जहां कई फिल्म और टेलीविजन हस्तियां दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए थे।

पंकज धीर के अंतिम संस्कार में रोए सलमान खान
धीर परिवार को संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सलमान खान एक साधारण ऑलिव-ग्रीन रंग की शर्ट पहने हुए बेहद उदास लग रहे थे। वह अचानक फूट फूटकर रोने लगे थे। अभिनेता मुकेश ऋषि भी श्मशान घाट पर फिल्म जगत के अन्य सदस्यों के साथ चुपचाप खड़े दिखाई दिए। पंकज धीर के बेटे, अभिनेता निकितिन धीर, अपने पिता के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस के श्मशान घाट पहुंचने पर बेहद दुखी नजर आ रहे थे।
कैंसर से हुई पंकज धीर की मौत
आपको बता दें कि कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पंकज धीर का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त और CINTAA के सदस्य अमित बहल ने दिन में ही इस खबर की पुष्टि की थी। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के आधिकारिक बयान में कहा गया है- बेहद दुख और गहरे शोक के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व महासचिव, पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है।
पंकज धीर का एक्टिंग करियर
-पंकज धीर 1980 के दशक के उत्तरार्ध में बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की भूमिका के लिए घर-घर में मशहूर हो गए थे। इस भूमिका ने भारतीय टेलीविजन इतिहास में उनकी जगह पक्की कर दी थी। उनका नेक, संयमित और भावनात्मक रूप से सशक्त अभिनय, इस दुखद योद्धा राजकुमार के सबसे प्रसिद्ध चित्रणों में से एक है।
-महाभारत के अलावा पंकज धीर ने कई हिट टेलीविजन शो जैसे चंद्रकांता (राजा शिवदत्त के रूप में), द ग्रेट मराठा, युग (अली खान के रूप में) और बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित कानून में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उनकी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और गहरी आवाज ने उन्हें भारतीय टेलीविजन के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक बना दिया था।
-वहीं पंकज धीर ने सनम बेवफा, बादशाह और ससुराल सिमर का जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने माई फादर गॉडफादर का निर्देशन और अभिनय एक्टिंग अकादमी की स्थापना भी की थी। पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी अनीता धीर, बेटा निकितिन धीर और बहू कृतिका सेंगर हैं।












Click it and Unblock the Notifications