धमकी की वजह से बढ़ाई सुरक्षा के चलते परेशानियां झेलते हैं सलमान खान, बोले- 'इतनी बंदूकें मेरे चारों ओर होती..'
जान से धमकी मिलने पर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में इस सुरक्षा से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Salman Khan Threats: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है तभी से उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। पर्सनल सिक्योरिटी के साथ-साथ पुलिस भी बढ़ा दी गई है। अभिनेता को मुंबई पुलिस ने जान के खतरे के कारण Y+ सिक्योरिटी दी है।
जान से मारने की धमकी पर बोले सलमान खान
सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। लेकिन इस बीच वह अपने काम पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर भी होस्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान उनके आस पास काफी सिक्योरिटी तैनात की गई।
सलमान खान ने बढ़ती सुरक्षा का साझा किया अनुभव
अब एक्टर ने आप की अदालत कार्यक्रम में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, मुझे सुरक्षा दी गई लेकिन मेरे लिए अब सड़क पर अकेले जाना संभव नहीं है। इन सबसे कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। खासतौर से तब जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत ज्यादा सिक्योरिटी होती है। सुरक्षा गार्ड की गाड़ियों की वजह से आम लोगों को सफर के दौरान काफी परेशान होती है।
'जो होना होगा होकर रहेगा'
सलमान ने आगे कहा कि, 'मैं सभी जगह पूरी सुरक्षा के साथ जाता हूं। लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि जो होना है वो तो हो कर ही रहेगा, चाहे आप इसके लिए कितना भी कुछ भी कर लो। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मैं बिना सुरक्षा के घूमने लगूंगा। मैं इतने सारे बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगता है।'
सलमान खान को मिली थी धमकी
बता दें कि, सलमान खान को अभी तक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। वहीं 10 अप्रैल को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया गया था। कॉलर का नाम रॉकी भाई बताया गया था। उसने भाईजान को धमकी दी थी कि, 30 अप्रैल तक अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
सलमान खान का वर्कफ्रंंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के बाद सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। जो कि इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications