'एक्स गर्लफ्रेंड से दूर रहता हूं', अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच सलमान खान ने क्यों कही ऐसी बात?

Salman Khan Old Interview: बॉलीवुड जगत में इन दिनों सबके फेवरेट कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच इस वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि कपल ने कई बार मीडिया के सामने एकसाथ आकर इन अफवाहों पर ब्रेक लगाया। लेकिन फैंस अब भी कंफ्यूज हैं कि आखिर कपल के बीच चल क्या रहा है। इस बीच ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक समय था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिल्म हम दिल दे चुके सनम के बाद दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन से शादी कर अपना घर बसाया। वहीं सलमान खान ने आजतक शादी नहीं की।

Salman Khan

अब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें भाईजान ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। माना जा रहा है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के बारे में कहा है। वीडियो में सलमान कह रहे हैं वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से दूर रहना चाहते हैं। क्योंकि वह नहीं चाहते की उसकी शादीशुदा लाइफ में कोई दिक्कत आए।

वीडियो में सलमान ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि किसी के भी दिमाग में यह बात आए कि उसका बॉयफ्रेंड था या है। मेरी वजह से उसकी पास्ट लाइफ का फर्क आज की जिंदगी पर पड़े। इसलिए मैं कहूंगा कि मैं अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलों दूर रहता हूं। मैं उनकी शादी में अपनी वजह से किसी भी तरह की दिक्कत खड़ी नहीं करना चाहता।' अब फैंस एक्टर की इस वीडियो को ऐश्वर्या राय से जोड़ रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल यानि बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है। एक्ट्रेस अब अपने मायके में बेटी आराध्या के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं। इन अफवाहों पर ब्रेक तब लगा जब ऐश्वर्या और अभिषेक को आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ में देखा गया। दोनों ने इस दौरान डांस कर खूब मस्ती भी की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+