Salman Khan के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल, फेक कास्टिंग कॉल करने वालों का किया भंडाफोड़, फैंस को किया अलर्ट
Salman Khan Official Notice: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म नहीं बल्कि प्रोडक्शन हाउस की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी भी दी है।
सलमान खान ने जारी किया नोटिस
सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह साफ कर दिया है कि, उनकी प्रोडक्शन कंपनी फिलहाल किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रही है। ऐेसे में एक्टर ने उन लोगों को चेतावनी दी है जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से पैसे लेकर ठगी करते हैं।

एक्टर नहीं कर कोई कास्टिंग
सलमान खान ने अपना पोस्ट शेयर कर लिखा, 'ना तो सलमान खान और ना ही सलमान खान फिल्म किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। हमनें किसी भी फ्यूचर फिल्म के लिए किसी भी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है। प्लीज अगर कास्टिंग से संबंधित कोई मेल या मैसेज आपको मिले तो किसी भी मेल और मैसेज पर विश्वास मत करना। अगर किसी ने भी सलमान खान और सलमान खान फिल्म का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी'।
पहले भी उड़ी थी कास्टिंग को लेकर अफवाह
बता दें कि, साल 2020 में भी ऐसी ही अफवाह थी कि सलमान खान एक फिल्म की कास्टिंग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने एजेंट हायर किया है। हालांकि एक्टर ने खुद इस खबर को फेक बताया था और कहा था कि यह सब गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि वह इस तरह की गलत खबरों पर विश्वास ना करें।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बाद वह अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल 2023 दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर कैटरीना और सलमान की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। खास बात ये है कि, टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होगा।












Click it and Unblock the Notifications