आमिर खान को सलमान ने दिया झटका, लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करने से आखिरी टाइम में किया मना

मुंबई, 17 फरवरी: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस साल रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो करने वाले थे। इसको लेकर उनकी बात भी लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं से हो गई थी लेकिन अब सलमान खान फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक सलमान ने समय की कमी के चलते इससे इनकार कर दिया है।

सलमान नहीं दे सके डेट्स

सलमान नहीं दे सके डेट्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान लाल सिंह चड्ढा में कैमियो नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि उनके पास इसके लिए डेट नहीं हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म टाईगर-3 के आखिरी शेड्यूल को पूरा करने में बिजी हैं, ऐसे में सलमान खान ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में अपने कैमियो रोल को मना कर दिया है।

दो बार दी डेट, नहीं हो सकी शूटिंग

दो बार दी डेट, नहीं हो सकी शूटिंग

बताया गया है कि लाल सिंह चड्ढा में सलमान खान का करीब चार मिनट का एक रोल रखा गया था। चार मिनट के इस कैमियो के लिए सलमान खान ने दो बार डेट दी लेकिन कोरोना के चलते शूटिंग नहीं हो पाई। अब कोरोना के बाद शूटिंग शुरू हुई तो उनके पास समय नहीं है।

आगे बढ़ गई लाल सिंग चड्ढा की रिलीज

आगे बढ़ गई लाल सिंग चड्ढा की रिलीज

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। इ फिल्म को 14 अप्रैल को रिलीज करने की बात भी कही गई थी लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को इसे स्थगित कर दिया है। निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा योजना के अनुसार 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। हम फिल्म को 11 अगस्त 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

आमिर के साथ दिखेंगे करीना और नागा

आमिर के साथ दिखेंगे करीना और नागा

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही लाल सिंह चड्ढा को आमिर खान प्रोडक्शन बना रहा है। ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी दिखेगी। इन दोनों के अलावा साउथ इंडिया के स्टार एक्टर नागा चैतन्य भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। नागा चैतन्य इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+