Salman Khan के नक्शेकदम पर चली भांजी आयत, मामा के स्टेप को किया हुबहू कॉपी, क्यूटनेस देख फैंस ने लुटाया प्यार
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी भांजी आयत शर्मा पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। इस क्यूट वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों कोलकाता के कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं। एक्टर के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और उनके बच्चे भी रवाना हुए। इस कॉन्सर्ट से पहले भाईजान ने अपनी भांजी आयत शर्मा के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसमें आयत भाईजान पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है।
सलमान खान ने भांजी के साथ शेयर किया वीडियो
दरअसल, कोलकाता के ईस्ट बंगाव क्लब ग्राउंड में हुए इस कॉन्सर्ट में सलमान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची। इस दौरान एक्टर ने सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन उससे पहले सलमान ने अपनी भांजी के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
मामा के नक्शे कदम पर चली आयत
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ग्राउंड में बने एक टेंट में जहां पूरी सुविधा है। वहां अपनी भांजी के साथ मस्ती कर रहे हैं। जैसे-जैसे एक्टर आगे बढ़ते हैं वैसे वैसे आयत भी उन्हें फॉलो कर रही हैं। भाईजान अपना हाथ उठाते हैं तो वो भी हाथ उठाती है। एक्टर अपना कदम आगे बढ़ाते हैं तो उनकी भांजी भी अपना कदम आगे बढ़ाती है।
मामा-भांजी की मस्ती देख मुस्कुराए शेरा
कुल मिलाकर आयत अपने मामा यानि सलमान खान को हुबहू कॉपी कर रही हैं। वहीं, पास में खड़े बॉडीगार्ड शेरा ये सब देखकर इंजॉय कर रहे हैं। मुस्कुरा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन पर लिखा, 'मामू के नक्शेकदमों को फॉलो करती हुई... हैशटैग दबैंग लोडेड कोलकाता।'
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और मामा-भांजी की जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको पिता होना चाहिए।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आयत के मामू हमारी जान हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दो क्यूट एक ही फ्रेम में'।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। जिसे फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्प़ॉन्स मिला। इसके बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications