Salman Khan के घर पर फायरिंग बाद तनाव का माहौल, मुख्यमंत्री ने एक्टर से फोन पर की बात, कमिश्नर को दिये ये आदेश

Eknath Shinde talks to Salman Khan: हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर हर कोई काफी परेशान है। रविवार की सुबह भाईजान के घर के बाहर फायरिंग हुई तो सबके होश उड़ गए। गोलीबारी के बाद तनाव का माहौल है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बातचीत की है।

सुबह 5 बजे के आसपास सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। खबरे हैं कि ये फायरिंग उसी जगह पर हुई, जहां पर एक्टर अकसर अपने फैंस से मिलने आते हैं। यहीं पर खड़े होकर वे फैंस को सलाम करते हैं। ऐसे में इस जगह पर फायरिंग होने से एक्टर के घर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Maharashtra CM Eknath Shinde

खबरें हैं कि सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाने का सुझाव दिया है। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा किए जाने की खबरें भी खूब चर्चा में हैं।

फायरिंग की खबर सामने आने के बाद कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि एक्टर के घर पर फायरिंग एक सोची समझी साजिश के तहत हुई है। इस बीच सलमान के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल और फॉरेंसिक टीमें मौजूद हैं।

बताते चलें कि इस बीच सलमान के फायरिंग वाले मुद्दे पर राजनीति भी खूब गर्मा गई है। विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एकनाथ शिंदे को आड़े हाथों लिया है। कानून और सुरक्षा को लेकर विपक्ष खूब गर्मागर्मी कर रहा है। फिलहाल इस फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+