सलमान खान के घर में जल्द बजने वाली है शहनाई, कौन हैं "भाईजान" की होने वाली बहू?
Salman Khan daughter-in-law Tina Rizwani: बॉलीवुड के सुपरस्टार और मोस्ट बैचलर स्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना 60 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब जल्द ही सलमान खान के घर शहनाई बजने जा रही है। 60 वर्षीय सलमान खान दूल्हा नहीं ससुर बनने जा रहे हैं। उनके घर में जल्द नई बहू का स्वागत होगा।
दरअसल, सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक प्रपोजल तस्वीरें शेयर कीं, जो तेज़ी से वायरल हो गईं।
उनकी सगाई की खबर ने बॉलीवुड के 2026 के वेडिंग कैलेंडर की शुरुआती सुर्खियों में जगह बनाई है, जिसके बाद उद्योग जगत और फैंस इन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानिए आखिर कौन है सलमान खान की होने वाली बहू?

सलमान खान के भतीजे अयान ने शेयर की दिल छू लेने वाली फोटो
टीना और अयान सगाई से पहले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 3 जनवरी, 2026 को अयान ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की कई दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा था, "2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहे हैं।"

अयान और टीना को मलाइका ने भी दी बधाई
इस सोशल मीडिया घोषणा के बाद,सगाई के इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी शुभकामनाएं भेजीं। मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सहित कई सितारों ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नव-मंगेतर जोड़े को दिल खोलकर बधाई दी।
मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "यानी... टीना!" वहीं, जहीर इकबाल ने खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "ब्रो... कांग्रेचुलेशन गाइज! आप दोनों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं।" सोनाक्षी सिन्हा ने उत्साहित होकर लिखा, "ओएमजी ओएमजी ओएमजी... आई कांट!" अमृता अरोड़ा ने भी 'यानी' लिखकर बधाई दी।

कौन हैं अयान अग्निहोत्री
अयान अग्निहोत्री, फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के बेटे हैं। अयान ने 'अग्नि' नाम से एक सफल संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 'यूनिवर्सल लॉज़' जैसे सिंगल रिलीज़ किए हैं और इससे पहले अपने मामा सलमान खान के साथ 'यू आर माइन' गाने पर भी काम कर चुके हैं।

कौन हैं सलमान खान की होने वाली बहू टीना?
रोचक बात ये है कि सलमान खान की होने वाली बहू कोई एक्ट्रेस, सिंगर नहीं है और फिल्मी दुनिया से उसका कोई लेना-देना भी नहीं है। टीना रिझवानी कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जानी-मानी हस्ती हैं। वह ब्लू एडवायजरी में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को लीड कर चुकी हैं, इनकी भूमिका कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी, मीडिया और ब्रांडिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी थी। 'हीरो नहीं गद्दार है', शाहरुख खान पर क्यों आगबबूला हुए आचार्य रामभद्राचार्य? धर्मगुरुओं ने भी जताई नाराजगी












Click it and Unblock the Notifications