सिकंदर के टीजर ने बढ़ाई इंटरनेट की गर्मी, सलमान खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए रिएक्शन
Sikandar teaser Fans Reaction: फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है और पूरे इंटरनेट में धूम मचा रहा है। सलमान खान इस टीजर में एक दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी जवाब से कम नहीं है। भले ही पिछले कुछ साल सलमान खान के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हों, लेकिन टीजर में उनकी एक झलक ने साबित कर दिया है कि अब एक बार फिर वो कमबैक करने जा रहे हैं।
टीजर रिलीज हुए 20 घंटे हो गए हैं। ऐसे में इस टीजर को 3 करोड़ बार देखा गया है।फिल्म में सलमान खान का एंग्री यंग मैन और खतरनाक हीरो वाला अवतार दिखाया गया है। जैसा सलमान के फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। डायरेक्टर ए आर मुरगदास ने सलमान को बखूबी स्क्रीन प्रजेंस दी है।

टीजर में सलमान का डायलॉग, "सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं... बस मेरे मुड़ने की देर है," खास तौर पर फैंस को बेहद पसंद आया है। हालांकि सलमान ने जो डायलॉग बोला है, उससे कई प्रकार के मायने भी निकालने शुरू हो गए हैं। कुछ का कहना है कि इसके जरिए सलमान ने अपने दुश्मनों को जवाब दे दिया है। टीजर भी सीटीमार बनाया गया है। क्योंकि मेकर्स नहीं चाहते थे कि वो सलमान को प्रजेंट करने में किसी भी प्रकार की कोताही बरतें।
बोलती की बंद
दरअसल, पिछले कुछ समय से लगातार सलमान को जान से मारने की धमिकयां मिल रही हैं। यहां तक की उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई। साथ ही सलमान के बेहद करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इसके बाद से सलमान खान बहुत टाइट सिक्योरिटी के बीच रह रहे हैं। लेकिन फिल्म के एक डायलॉग ने सबकी बोलती बंद करवा दी है।
ईद 2025 पर मचेगा धमाल
सलमान खान ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। भाईजान के फैंस के लिए ईद 2025 का इंतजार अब और भी खास हो गया है। आप इस फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? हमें बताएं!












Click it and Unblock the Notifications