सलमान खान के जन्मदिन पर नहीं आएगा 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक टीजर, साजिद नाडियाडवाला ने इस वजह से लिया फैसला

Sikandar First look teaser: सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर आज यानी 27 दिसंबर को उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ होने वाला था। लेकिन, यह रिलीज अब टाल दी गई है। मेकर्स का यह फैसला 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है।

इस फिल्म को एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। सिकंदर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका टीज़र अब 28 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। इस बात को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल X अकाउंट पर कन्फर्म किया गया है।

Sikandar First look teaser

जारी किया स्टेटमेंट
स्टेटमेंट में कहा गया है, "हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनज़र, हमें खेद है कि 'सिकंदर' के टीज़र की रिलीज़ को स्थगित किया गया है। अब यह 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ किया जाएगा।"

खुद सलमान ने डिजाइन की कॉस्ट्यूम
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।

मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर'
साजिद नाडियाडवाला की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जो बेहद शानदार और यादगार है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड 'सिकंदर' एक ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति होने का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण दिखाएगी। इस दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर के लिए काउंटडाउन ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+