Tiger 3: रिलीज से पहले सलमान खान की 'टाइगर 3' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली 12 नवंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज होने से पहले ही टाइगर 3 जबरदस्त कमाई कर रही है।
सलमान खान की इससे पहले फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। ऐसे में अब सबकी नजरें फिल्म टाइगर 3 पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की रिलीज को दो दिन बाकी हैं और अब तक 46 लाख 2 हजार 327 टिकट बिक चुके हैं। इसी के साथ टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग से 12 करोड़ की कमाई कर ली।

इस आंकड़ें के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बाद सलमान खान की टाइगर 3 फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा टाइगर 3 में ऋतिक रोशन के साथ कई साउथ सुपरस्टार्स भी कैमियो होगा। देखना होगा कि टाइगर 3 रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे धमाल मचा पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications